फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 4th T20 Rajkot Pitch and Weather report in Hindi

IND vs SA: चौथे टी20 में बारिश बन सकती है बाधा, जानें कैसी रहेगी पिच और क्या है मौसम का हाल

Fri, 17 Jun 2022 10:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 10:18 AM IST
सार

राजकोट के मैदान में बारिश टीम इंडिया का खेल बिगाड़ सकती है। तीसरे टी20 में जीत के बाद भारत चौथा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर पहुंचना चाहेगा। अब तक भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछे है। 
 

विज्ञापन
IND vs SA 4th T20 Rajkot Pitch and Weather report in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच में बारिश दोनों टीमों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 2-1 से पीछे है। चौथा मैच जीतकर भारत सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा, लेकिन बारिश भारत का खेल बिगाड़ सकती है। राजकोट में भारत ने कुल तीन टी20 मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है, लेकिन बारिश के चलते राजकोट में भारत की तीसरी जीत का सपना टूट सकता है। 
विज्ञापन


इस सीरीज के शुरुआती दो मैच हारने के बाद भारत ने तीसरे मैच में जीत हासिल की और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार सात हार का सिलसिला खत्म किया। अब भारत लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। यह मैच हारने पर भारत को सीरीज भी गंवानी होगी। 
विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?
मौसम का हाल बताने वाली वेबसाइट वेदर डॉट कॉम के अनुसार मैच के दिन राजकोट का आसमान साफ नहीं रहेगा। दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा और रात में तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। दिन और रात में यहां आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में बारिश की संभावना 40 फीसदी और रात में 28 फीसदी है। यह मैच शाम के समय शुरु होगा। ऐसे में बारिश की वजह से मैच रुक सकता है, लेकिन खेल होनी पूरी संभावना है। दिन के समय हवा में नमी 61 फीसदी रहेगा, जो रात में बढ़कर 74 फीसदी तक पहुंचेगी। ऐसे में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है। 

कैसी रहेगी पिच?
राजकोट के मैदान पर अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है और कई बार बड़े स्कोर बन चुके हैं। यहां, पहली पारी का औसत स्कोर 183 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 170 रन है। यहां, अब तक तीन टी20 मैच हुए हैं और सभी में भारत ने बाद में बल्लेबाजी की है। इनमें से दो मैच भारत ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं, जबकि एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती थी। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल/रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान/अर्शदीप सिंह/उमरान मलिक।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स/क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रसी वान डर डुसेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed