{"_id":"6589897888476208d40b8549","slug":"ind-vs-sa-1st-test-prasidh-krishna-or-mukesh-kumar-who-will-replace-mohammed-shami-rohit-sharma-gave-answer-2023-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा या मुकेश कुमार, पहले टेस्ट में कौन लेगा शमी की जगह? रोहित शर्मा ने दिया यह जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: प्रसिद्ध कृष्णा या मुकेश कुमार, पहले टेस्ट में कौन लेगा शमी की जगह? रोहित शर्मा ने दिया यह जवाब
Mon, 25 Dec 2023 07:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 25 Dec 2023 07:24 PM IST
सार
विश्व कप के बाद शमी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और वह बाईं एड़ी की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। 2021 में सेंचुरियन में मिली जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
मुकेश कुमार, रोहित शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में मंगलवार (26 दिसंबर) से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस बार अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बगैर उतरेगी। विश्व कप के बाद शमी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और वह बाईं एड़ी की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। 2021 में सेंचुरियन में मिली जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। रोहित शर्मा ने मैच से एक दिन पहले कहा यह स्वीकार किया कि शमी की कमी खलेगी।
रोहित ने संकेत दिया कि मुकेश कुमार या प्रसिद्ध कृष्णा में से कोई एक प्लेइंग-11 में होगा। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को मुकेश या प्रसिद्ध का साथ मिलेगा। रोहित ने कहा, ''उन्होंने (मोहम्मद शमी) ने सालों से हमारी टीम के लिए जो किया है, उसे देखते हुए जाहिर तौर पर यह एक बड़ी कमी है। उनकी जगह कोई आएगा।'' मुकेश भारत के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू नहीं किया है।

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दिन रोहित लेंगे फैसला
हिटमैन ने कहा, ''प्रसिद्ध अपनी ऊंचाई के कारण काफी उछाल हासिल करते हैं और मुकेश गेंद को स्विंग करा सकते हैं। हमें आज पिच को देखना था, लेकिन खराब मौसमत के कारण हम पिच नहीं देख पाए हैं। पिच को देखकर फैसला लेंगे कि कौन खेलेगा। हमने 75 फीसदी फैसला कर लिया है और बाकी 25 फीसदी हम कल देखेंगे।''

कगिसो रबाडा
- फोटो : सोशल मीडिया
रबाडा और एंगिडी मैच के लिए तैयार
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट के लिए तैयार हो चुके हैं। दोनों ने नेट्स पर अभ्यास किया। रबाडा को टी20 और वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। वह एड़ी की चोट से जूझ रहे थे। वहीं, एंगिडी टी20 सीरीज से पहले बाएं टखने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। रबाडा और एंगिडी ने सुपरस्पोर्ट पार्क के सेंटर ट्रेनिंग विकेट पर गेंदबाजी की और उनका सामना डीन एल्गर कर रहे थे। एल्गर अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जोर्जी, डीन एल्गर, एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), कायेल वेरेयेन, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, कगिसो रबाडा।