{"_id":"635636097aaf504d0b2b5e21","slug":"ind-vs-pak-watch-india-vs-pakistan-highlights-video-virat-kohli-hardik-arshdeep-heroic-performance-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: अगर आप कल भारत-पाकिस्तान मैच के फाइनल ओवर का रोमांच देखने से चूक गए हों, तो यहां देखें Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: अगर आप कल भारत-पाकिस्तान मैच के फाइनल ओवर का रोमांच देखने से चूक गए हों, तो यहां देखें Video
Mon, 24 Oct 2022 01:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:22 PM IST
सार
विराट कोहली की 82 रनों की पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल की। उसने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया। पाकिस्तान ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दुबई में भारत को 10 विकेट से हराया था।
विज्ञापन
जीत के बाद कोहली को बधाई देते हार्दिक और रोहित
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेलबर्न में रविवार (23 अक्तूबर) को एक कभी नहीं भूलने वाला क्रिकेट मैच खेला गया। भारतीय टीम ने 90 हजार दर्शकों के सामने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन बाजी भारत के हाथ लगी। कई दिग्गजों ने तो यहां तक कह दिया कि असली वर्ल्ड कप की शुरुआत भारत-पाकिस्तान मैच से हुई है।
विराट कोहली की 82 रनों की पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल की। उसने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया। पाकिस्तान ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दुबई में भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में उसके खिलाफ हारी थी। रोहित शर्मा की टीम ने उस हार का बदला ले लिया है। टी20 वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मैच के हाईलाइट्स का वीडियो शेयर किया। आप उस वीडियो को यहां देख सकते हैं...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंद पर 51 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद रिजवान चार रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए अर्शदीप और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कोहली ने 53 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा और केएल राहुल फेल रहे। दोनों ने चार-चार रन बनाए। अक्षर पटेल दो और दिनेश कार्तिक एक रन ही बना सके। अश्विन ने अपने करियर का सबसे यादगार एक रन बनाया। पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट झटके।