फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Priyanka Gandhi wished Team India Before match against Pakistan Share Karachi story watch Video

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, कराची का किस्सा बताया

Sat, 27 Aug 2022 08:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 27 Aug 2022 08:16 PM IST
सार

दस माह बाद दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरेगी।

विज्ञापन
IND vs PAK Priyanka Gandhi wished Team India Before match against Pakistan Share Karachi story watch Video
बाबर आजम, विराट कोहली और प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एशिया कप में रविवार को होना है। दोनों टीमें दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं और अपनी-अपनी टीमों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि टीम के साथ पूरा देश है।
विज्ञापन


प्रियंका ने यूट्यूब वीडियो में यह भी बताया कि वह एक बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को देखने के लिए कराची गई थीं। तब उनके साथ कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के भी कई नेता गए थे। प्रियंका गांधी ने कहा, ''मेरी एक बहुत स्पेशल मेमोरी है। कई सालों पहले मैं भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए कराची गई थी। मैं कभी उस क्षण को नहीं भूल सकती जब भारतीय टीम मैच जीती थी। कांग्रेस-भाजपा के जितने भी नेता थे सब खुशी से कूदने लगे थे।''
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा, ''28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान का एशिया कप का मैच है। पूरे देश की तरफ, अपनी तरफ से, परिवार की तरफ से टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जी-जान से खेलिए और जीत के आइए।'' प्रियंका के वीडियो को कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




10 महीने बाद दोनों टीमें आमने-सामने
दस माह बाद दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब विराट कोहली कप्तान थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बता दिया था कि वह टूर्नामेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उनके लिए बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भूलने वाला रहा। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। इस रोहित के ऊपर पाकिस्तान से बदला लेने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed