फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: नो हैंड शेक से नकवी को आईना दिखाने तक, तीन रविवार, तीन मुकाबले, ऐसे बढ़ता गया टकराव

Mon, 29 Sep 2025 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Sep 2025 04:33 PM IST
सार

एशिया कप 2025 का यह अध्याय याद रखा जाएगा एक ऐसे टूर्नामेंट के रूप में, जहां भारत ने पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप किया और साथ ही यह भी दिखाया कि मैदान के बाहर भी वे अपनी शर्तों पर खड़े रहने का साहस रखते हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK: From No Handshakes to Trophy Boycott – How 3 Sundays Turned into 3 Big Clashes
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 इस बार सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि तनाव और विवादों के लिए भी याद रखा जाएगा। तीन रविवार, तीन मुकाबले और हर मैच के साथ बढ़ता टकराव, यही इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी कहानी बन गई। आइए पूरी कहानी जानते हैं...
IND vs PAK: From No Handshakes to Trophy Boycott – How 3 Sundays Turned into 3 Big Clashes
तिलमिलाया पाकिस्तान - फोटो : PTI/Twitter

14 सितंबर, पहला रविवार: ग्रुप स्टेज में हाथ न मिलाने का विवाद

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दोनों टीमों के बीच दुबई में पहला मुकाबला खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में सात विकेट से हराया। हालांकि असली सुर्खियां बनीं मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का व्यवहार। टीम इंडिया ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि यह फैसला टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों का संयुक्त निर्णय था, जो पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहते थे। पाकिस्तान मीडिया ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए भारत पर राजनीति करने का आरोप लगाया, लेकिन भारतीय फैन्स और सोशल मीडिया ने टीम का समर्थन किया और कहा कि यह विरोध का सही तरीका है। 
IND vs PAK: From No Handshakes to Trophy Boycott – How 3 Sundays Turned into 3 Big Clashes
मोहसिन नकवी और पायक्रॉफ्ट - फोटो : ANI/Twitter
15 सितंबर: मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर पीसीबी के आरोप
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को लिखित शिकायत भेजी, जिसमें आरोप लगाया गया कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने प्रोटोकॉल तोड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायक्रॉफ्ट ने टॉस से पहले पाक कप्तान सलमान अली आगा को सूचित किया था कि भारतीय टीम मैच के बाद हैंडशेक नहीं करेगी। पीसीबी का आरोप था कि पायक्रॉफ्ट ने इस मामले को आईसीसी तक नहीं पहुंचाया और भारत को इस तरह का कदम उठाने की छूट दे दी। पाकिस्तान ने मांग की कि पायक्रॉफ्ट को यूएई के खिलाफ होने वाले उनके अगले मैच से हटाया जाए और वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन को मैच रेफरी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK: From No Handshakes to Trophy Boycott – How 3 Sundays Turned into 3 Big Clashes
नकवी का बयान - फोटो : ANI
16 सितंबर: आईसीसी ने खारिज की पाकिस्तान की मांग
आईसीसी ने पाकिस्तान की शिकायत को गंभीरता से जांचने के बाद यह कहते हुए खारिज कर दिया कि पायक्रॉफ्ट ने कोई आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। इस फैसले से नाराज पीसीबी ने धमकी दी कि अगर पायक्रॉफ्ट को हटाया नहीं गया तो पाकिस्तान टीम यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। इस धमकी ने एशिया कप पर संकट के बादल खड़े कर दिए और स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। सबसे अहम बात, पाकिस्तान को जो जवाब मिला, उस पर पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व सीईओ और आईसीस के मौजूदा जनरल मैनेजर वसीम खान के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
IND vs PAK: From No Handshakes to Trophy Boycott – How 3 Sundays Turned into 3 Big Clashes
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
17 सितंबर: मैच में देरी, पायक्रॉफ्ट ने जताया खेद
आईसीसी से पहली मांग खारिज होने के बाद यूएई से मैच वाले दिन पाकिस्तान ने आईसीसी को एक और पत्र लिखा और मांग को दोहराया। हालांकि, आईसीसी ने फिर से इस मांग को खारिज कर दिया और कहा कि पायक्रॉफ्ट ने कोई गलती नहीं की। यूएई के खिलाफ मैच वाले दिन पाकिस्तान टीम स्टेडियम पहुंची, लेकिन काफी देरी से। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीसी/पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उनसे ऐसा करने कहा था।

पायक्रॉफ्ट रेफरी के तौर पर मौजूद थे, लेकिन कुछ देर बाद भारी सुरक्षा में वह आईसीसी दफ्तर पहुंचे। वहां, उनकी पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों, कोच और कप्तान से बात हुई। पायक्रॉफ्ट ने गलतफहमी पर खेद जताया। इस दौरान बैक-टू-बैक मीटिंग्स हुईं। मैच का टॉस एक घंटे तक टाल दिया गया। बाद में पीसीबी ने बयान जारी कर पायक्रॉफ्ट के खेद जताने को बढ़ा चढ़ा कर पेश करते हुए कहा कि पायक्रॉफ्ट ने माफी मांगी है। इसके बाद पाकिस्तान ने मैदान में उतरने का फैसला लिया और मैच खेला गया। इतना ही नहीं, आईसीसी ने भी पीसीबी को लताड़ लगाई और कहा कि उनकी मांग थी कि जांच हो और जांच हुई भी, लेकिन जो रिपोर्ट पीसीबी ने भेजी थी, उसी के आधार पर। पीसीबी ने कोई सबूत पेश नहीं किया था। आईसीसी के सूत्रों के हवाले से खबर आई कि पाकिस्तान ने पायक्रॉफ्ट और खिलाड़ियों की बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो आईसीसी के नियमों का उल्लंघन है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed