फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK, Asia Cup 2023: Vice captain Hardik Pandya says big thing about India vs Pakistan match

IND vs PAK: उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर कही बड़ी बात, दो सितंबर को होना है मैच

Wed, 30 Aug 2023 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Aug 2023 11:01 PM IST
सार

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले खेले जा सकते हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज में दो सितंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा दोनों टीमें अगर सुपर फोर के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होती हैं तो दोनों टीमें 10 सितंबर को इस राउंड में मैच खेलेंगी।

विज्ञापन
IND vs PAK, Asia Cup 2023: Vice captain Hardik Pandya says big thing about India vs Pakistan match
हार्दिक पांड्या और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में दो सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या को लगता है कि यह सिर्फ भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला नहीं है, बल्कि इससे भारतीय टीम के खिलाड़ियों के जज्बे और व्यक्तित्व की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पल्लेकल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। हार्दिक ने कहा, ‘यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें मैंने देखा है कि इसमें आपके जज्बे और व्यक्तित्व की परख होती है। साथ ही यह दिखाता है कि आप कितने दबाव का सामना कर सकते हो इसलिए मुझे ये सभी चीजें रोमांचित करती हैं। काफी भावनाएं खेल प्रेमियों से जुड़ी होती हैं। हमारे लिए एक अच्छी टीम से खेलना महत्वपूर्ण है, ऐसी बहुत अच्छी टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना जिसने हाल के समय में काफी अच्छा खेल दिखाया हो।

Even if We Needed 15 in Last Over, I Would've Fancied Myself: Hardik Pandya

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने साथ ही जिक्र किया कि पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ मुकाबले भावनाओं में बहने के नहीं बल्कि सोच समझकर फैसले करने के बारे में होते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम बाहर की भावनाओं को बाहर ही रखने की कोशिश करते हैं और अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगाते हैं। हम इसके बारे में ज्यादा भावनात्मक नहीं हो सकते क्योंकि फिर कुछ फैसले लापरवाही भरे हो सकते हैं जिसमें मैं विश्वास नहीं करता। लेकिन साथ ही यह बड़ा टूर्नामेंट है।’
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकते हैं तीन मैच
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले खेले जा सकते हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज में दो सितंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा दोनों टीमें अगर सुपर फोर के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होती हैं तो दोनों टीमें 10 सितंबर को इस राउंड में मैच खेलेंगी। वहीं सुपर फोर में अगर भारत और पाकिस्तान शीर्ष दो स्थान पर रहती हैं तो 17 सितंबर को फाइनल खेला जा सकता है। एशिया कप में छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-फोर में पहुंचेगी। उसके बाद इनमें से शीर्ष दो टीमें फाइनल में खेलेंगी। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed