फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup 2022 Focus on Rohit Sharma KL Rahul Avesh Khan Arshdeep Singh India weakness vs Pakistan

IND vs PAK: रोहित-राहुल के फॉर्म से लेकर गेंदबाजी तक, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं सुधरे तो भारत को होगी परेशानी

Sat, 03 Sep 2022 04:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 03 Sep 2022 04:33 PM IST
सार

टीम इंडिया पूल-ए में दोनों मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंची है। वहीं, पाकिस्तान कमजोर हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहा है। उसे भारत के खिलाफ करारी हार मिली थी। टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है, लेकिन उसे कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2022 Focus on Rohit Sharma KL Rahul Avesh Khan Arshdeep Singh India weakness vs Pakistan
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एशिया कप में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। सुपर-4 राउंड का यह मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पूल-ए में दोनों मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंची है। वहीं, पाकिस्तान कमजोर हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहा है। उसे भारत के खिलाफ करारी हार मिली थी। टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है, लेकिन उसे कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि एशिया कप में भारत की क्या कमजोरी रही है...

वापसी के बाद से आउट ऑफ फॉर्म राहुल

IND vs PAK Asia Cup 2022 Focus on Rohit Sharma KL Rahul Avesh Khan Arshdeep Singh India weakness vs Pakistan
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के बाद केएल राहुल चोटिल हो गए थे। वह करीब ढाई महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने वापसी की। दो मैचों में वह फेल रहे थे। उन्होंने एक और 30 रन की पारी खेली थी। इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने उनके ऊपर भरोसा जताया और एशिया कप के दोनों मैचों में मौका दिया। 

राहुल पाकिस्तान के खिलाफ खाता खोले बगैर आउट हो गए थे। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ काफी देर तक क्रीज पर जूझते रहे। वह 39 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। राहुल हॉन्गकॉन्ग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी 100 की स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए। उनका स्ट्राइक रेट 92.31 का था। अब पाकिस्तान के खिलाफ अगर उन्हें मौका मिलता है तो उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी। अगर ऐसा करने में वह असफल रहते हैं तो टीम इंडिया को बल्लेबाजी में फिर परेशानियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित नहीं खेल पा रहे बड़ी पारी

IND vs PAK Asia Cup 2022 Focus on Rohit Sharma KL Rahul Avesh Khan Arshdeep Singh India weakness vs Pakistan
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए थे। उनका स्ट्राइक रेट 66.66 का था। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। 13 गेंद पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दो चौके और एक छक्का लगाकर आउट हो गए। रोहित लगातार पांचवें टी20 में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। दो मैचों में रोहित सिर्फ 33 रन ही बना सके। उन्हें टूर्नामेंट के अहम चरण में अब लंबी पारियां खेलनी होगी।
विज्ञापन

महंगे साबित हुए आवेश

IND vs PAK Asia Cup 2022 Focus on Rohit Sharma KL Rahul Avesh Khan Arshdeep Singh India weakness vs Pakistan
आवेश खान और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के बगैर खेल रही टीम इंडिया ने भुवनेश्वर कुमार के साथ आवेश खान को दोनों मैचों में उतारा। वह पाकिस्तान के बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। आवेश अपने करियर के लगातार तीसरे मैच में महंगे साबित हुए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो ओवर में 20 रन दिए थे। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दो ओवर में 19 रन दे दिए। तब सिर्फ एक विकेट ले सके। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ तो चार ओवर में 53 रन लुटा दिए थे। उन्हें एक सफलता मिली। अगर उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जगह मिलती है तो टीम में बने रहने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

अर्शदीप की धार नहीं दिखी

IND vs PAK Asia Cup 2022 Focus on Rohit Sharma KL Rahul Avesh Khan Arshdeep Singh India weakness vs Pakistan
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले अर्शदीप की धार एशिया कप में नहीं दिखी है। वह अब तक 12 टी20 में 12 विकेट ले चुके हैं। पिछले दो मैचों में अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 8.60 की इकोनॉमी से रन दिए थे। वहीं, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 11 की इकोनॉमी रेट से रन दिए। उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.82 की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed