{"_id":"670e1cd8c508effc550e8a0b","slug":"ind-vs-nz-rohit-sharma-speaks-on-indias-playing-xi-in-pre-match-press-conference-know-what-he-said-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? रोहित शर्मा ने दिया जवाब, बोले- हम कल फैसला लेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? रोहित शर्मा ने दिया जवाब, बोले- हम कल फैसला लेंगे
Tue, 15 Oct 2024 01:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:12 PM IST
सार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भारत का सफर शानदार ढंग से जारी है। 74.24 प्रतिशत अंकों के साथ भारतीय टीम लगातार तीसरे टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने की सबसे बड़ी दावेदार है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम बेंगलुरु पहुंच चुकी है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी बुधवार से शुरू होगा। हैरानी की बात यह है कि अब तक भारत की प्लेइंग 11 तय नहीं हो सकी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बारिश के कारण अब तक इसका निर्णय नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर उतरेगा भारत
बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से कब्जा जमाने के बाद अब टीम इंडिया की नजर न्यूजीलैंड पर है। पहले मुकाबले में रोहित शर्मा की सेना जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। इस मुकाबले से पहले हिटमैन ने प्लेइंग 11 के लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस मैच में उनकी टीम कितने तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी, इसका फैसला बुधवार को लिया जाएगा।

कप्तान का बयान
भारतीय कप्तान ने कहा- यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है। आज बारिश हो रही है। पिच को कवर किया गया है। हम कल सुबह तीन तेज गेंदबाजों या दो तेज गेंदबाजों और अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन पर फैसला लेंगे। हम अपने विकल्प खुले रख रहे हैं।

भारतीय टीम के दृष्टिकोण पर क्या बोले भारत?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भारत का सफर शानदार ढंग से जारी है। 74.24 प्रतिशत अंकों के साथ भारतीय टीम लगातार तीसरे टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने की सबसे बड़ी दावेदार है। भारतीय कप्तान ने टीम के दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए कहा- हम देखेंगे कि आगे क्या होता है। उसके बाद हम कोई निर्णय लेंगे। कानपुर में हमें दो दिन तक मैच नहीं मिला और फिर हमने जीत के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया। मुझे नहीं पता कि यहां क्या होने वाला है। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है और उसके बाद कोई निर्णय लेंगे। हम मैच जीतने की कोशिश करना चाहते हैं।