फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs NZ Rohit sharma Sachin tendulkar virat kohli most international runs wc 2023 India vs New Zealand
IND Inning
195/1 (29.3 ov)
Target: 296
Shubman Gill 96(93)*
Virat Kohli 66 (49)
IND need 101 runs in 20.3 remaining overs

IND vs NZ: रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, सचिन-कोहली और द्रविड़ के क्लब में शामिल होने का मौका

Sun, 22 Oct 2023 02:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 Oct 2023 02:15 PM IST
सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 456 मैच खेले हैं। 475 पारियों में उन्होंने 17907 रन बनाए हैं। हिटमैन के नाम कुल 45 शतक और 98 अर्धशतक हैं।

विज्ञापन
Ind vs NZ Rohit sharma Sachin tendulkar virat kohli most international runs wc 2023 India vs New Zealand
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें विश्व कप के 21वें मैच में आमने-सामने हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित जब बल्लेबाजी के लिए आएंगे तब उनके पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। रोहित वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 18 हजार रन पूरे कर सकते हैं।
विज्ञापन


रोहित ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 456 मैच खेले हैं। 475 पारियों में उन्होंने 17907 रन बनाए हैं। हिटमैन के नाम कुल 45 शतक और 98 अर्धशतक हैं। अगर रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 93 रन पूरे कर लेते हैं तो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 हजार रन हो जाएंगे।
विज्ञापन

Ind vs NZ Rohit sharma Sachin tendulkar virat kohli most international runs wc 2023 India vs New Zealand
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ANI
सबसे आगे सचिन तेंदुलकर
भारत के लिए 18 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली हैं। सचिन के नाम 34357 रन हैं। कोहली ने 26026, द्रविड़ ने 24208 और गांगुली ने 18575 रन बनाए हैं। रोहित के पास इन दिग्गज खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल होने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed