फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ cheteswar Pujara and Ajinkya rahane bad Form no century in three years

रहाणे-पुजारा का खराब फॉर्म: चेतेश्वर ने तीन साल तो अजिंक्य ने 333 दिनों से नहीं लगाया है शतक, क्या कानपुर में लौटेगी फॉर्म ?

Wed, 24 Nov 2021 09:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 09:59 PM IST
सार

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने लंबे समय से कोई शतक नहीं लगाया है और इनका औसत भी काफी खराब रहा है। 

विज्ञापन
IND vs NZ cheteswar Pujara and Ajinkya rahane bad Form no century in three years
पुजारा और रहाणे लंबे समय से कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा खराब फॉर्म चिंता का विषय रहेगा। मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम में सिर्फ पुजारा और रहाणे ही अनुभवी बल्लेबाज हैं। इनके अलावा युवा चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा के पास अनुभव है, लेकिन रहाणे और पुजारा की खराब फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने लंबे समय से कोई शतक नहीं लगाया है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ये दोनों फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पुजारा ने अपना आखिरी शतक तीन जनवरी 2019 को लगाया था। वहीं रहाणे का आखिरी शतक 26 दिसंबर 2020 को आया था। इसके बाद से ये दोनों ही खिलाड़ी रनों के लिए जूझते रहे हैं। रहाणे ने तो आखिरी शतक के बाद 333 दिनों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं। वहीं पुजारा का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। 
विज्ञापन

IND vs NZ cheteswar Pujara and Ajinkya rahane bad Form no century in three years
टेस्ट में पुजारा और रहाणे का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
तीन सालों से शतक के लिए जूझ रहे हैं पुजारा
जनवरी 2019 में अपना आखिरी शतक लगाने के बाद पुजारा रनों के लिए जूझते नजर आए हैं। उन्होंने इसके बाद 22 मैच खेले हैं और 1068 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 28.86 का रहा है, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन रहा है। पुजारा को भारत की दूसरी दीवार माना जाता है और उनसे यह उम्मीद की जाती है कि भले ही वो ज्यादा तेज गति से रन न बनाएं, लेकिन विकेट पर जमे रहें और विपक्षी गेंदबाजों के मुश्किल ओवर खेलें। पिछले कुछ मैचों में पुजारा ज्यादा गेंद भी नहीं खेल पा रहे हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि पुजारा लय में लौटें फिर से दोहरे शतक लगाएं। 

आखिरी शतक के बाद रहाणे ने 19.57 के औसत से रन बनाए
अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी शतक दिसंबर 2020 में लगाया था। इसके बाद से उनके बल्ले से बिल्कुल रन नहीं निकले हैं। साथ ही वो ज्यादा गेंद भी नहीं खेल पा रहे हैं। इंग्लैंड दौरे में भी एक दो पारियों को छोड़ दिया जाए तो रहाणे न तो रन बना पाए हैं और न ही विकेट बचा पाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक लगाने के बाद 11 मैच में 372 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.57 और सर्वोच्च स्कोर 67 रन रहा है। इससे पहले रहाणे ने जब शतक लगाया था तब वो भारत की कप्तानी कर रहे थे। इस मैच में भी वो टीम इंडिया के कप्तान होंगे। ऐसे में भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि वो कप्तानी पारी खेलते हुए बेहतरीन शतक लगाएं और फॉर्म में वापसी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed