फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: After winning the series against New Zealand, Indian players reacted on social media platform Koo, Virat Kohli shared pictures of match and trophy

IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर ऐसे किया रिएक्ट, कोहली ने शेयर की तस्वीरें

Mon, 06 Dec 2021 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Dec 2021 05:04 PM IST
सार

भारत ने मुंबई टेस्ट 372 रन से जीता। यह टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पीछे कर नंबर एक पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
IND vs NZ: After winning the series against New Zealand, Indian players reacted on social media platform Koo, Virat Kohli shared pictures of match and trophy
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में हराकर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली। इस जीत के बाद खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया एप कू पर जीत के फोटोज पोस्ट किए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच को लेकर कई तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में इंडिया और ट्रॉफी की इमोजी भी बनाई है।
विज्ञापन


भारत ने मुंबई टेस्ट 372 रन से जीता। यह टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पीछे कर नंबर एक पर पहुंच गई है। वहीं, न्यूजीलैंड नंबर दो पर खिसक गया है। विराट के अलावा रविचंद्रन अश्विन, शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने भी कू एप पर तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने किया पोस्ट
अश्विन ने कू पर लिखा कि विश्व चैंपियन के खिलाफ जीतकर अच्छा लग रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट जीतकर हमेशा अच्छा लगता है। मयंक अग्रवाल ने शानदार पारी खेली। वहीं, एजाज पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी की। नॉर्थ स्टैंड गैंग को धन्यवाद कि उन्होंने पूरे मैच में हमें सपोर्ट किया। 

शुभमन गिल ने लम्हों को साझा किया
शुभमन गिल ने भी कू पर पोस्ट कर जीत के लम्हों को शेयर किया। शुभमन गिल ने मुंबई टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार 47 रन बनाए थे।

साहा ने भी शेयर की तस्वीरें
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने कू पर चैंपियंस लिखकर शेयर किया। साथ ही उन्होंने ट्रॉफी के साथ भी तस्वीरें साझा कीं।

पुजारा ने एजाज को दी बधाई
चेतेश्वर पुजारा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा- एक और व्यापक श्रृंखला जीत दर्ज करने के लिए टीम द्वारा शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन! एजाज पटेल को भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed