{"_id":"6033964d651ac570704431b8","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-on-cusp-of-surpassing-ms-dhoni-test-captaincy-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली के निशाने पर धोनी का विराट रिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के निशाने पर धोनी का विराट रिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (डे-नाइट) अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा) में 24 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान के पास इतिहास रचने का खास मौका है।
2 of 5
एमएस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर भारतीय टीम तीसरा टेस्ट मैच जीत जाती है तो कप्तान विराट कोहली एक और उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वह घरेलू सरजमीं पर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter@BCCI
फिलहाल दोनों ने (विराट और धोनी) बतौर कप्तान 21-21 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट जीत हासिल करने के बाद विराट ने धोनी की बराबरी की थी। विराट की कप्तानी में भारत की घर में यह 21वीं जीत थी, जबकि पूर्व कप्तान धोनी की कप्तानी में भी भारतीय टीम ने इतने ही मुकाबले जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
आंकड़ों में बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 28 मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे 21 में जीत, दो में हार और पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 मुकाबलों में 21 जीत, तीन हार और छह ड्रॉ खेले।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबर है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा जो डे-नाईट होगा। दोनों टीमों के बीच पहली बार गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।