Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG Indian Spinner Ravichandran Ashwin becomes the first bowler to dismiss 200 left handed batsman in Test Cricket history
{"_id":"602902a18ebc3ee952578f2b","slug":"ind-vs-eng-indian-spinner-ravichandran-ashwin-becomes-the-first-bowler-to-dismiss-200-left-handed-batsman-in-test-cricket-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर अश्विन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट के मौजूदा समय के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर से इंग्लैंड के पांच खिलाड़ियों को आउट किया। अश्विन ने स्टुअर्ट ब्रॉड को बोल्ड करने के साथ ही यहां टेस्ट इतिहास का विश्व कीर्तिमान बना डाला। रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बाएं हाथ के 200 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
2 of 4
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्रॉड अश्विन का 200वां शिकार बने। दिलचस्प यह है कि अश्विन के टेस्ट करियर का पहला भी बाएं हाथ का बल्लेबाज ही था। उन्होंने 10 साल पहले 2011 में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज डैरेन ब्रावो को अपना पहला शिकार बनाया था। सबसे ज्यादा बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज मुरलीधरन 191 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
3 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter@BCCI
बात करें मैच की तो अश्विन ने अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया। चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 29वीं बार टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बार पांच विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवि अश्विन
- फोटो : पीटीआई
इसके अलावा अश्विन ने एक मामले में भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले की बराबरी भी की। वे एशिया में सबसे अधिक बार पांच विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले (27) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं घर में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने के मामले में उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे किया। उन्होंने 23वीं बार यह कमाल किया जबकि एंडरसन ने 22 बार ऐसा किया था। इस मामले में श्रीलंका के मुरलीधरन (45) शीर्ष पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।