फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Team India reached British Raj Restaurant before semi final against England and had dinner together

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले 'ब्रिटिश राज' में पहुंची टीम इंडिया, एक साथ किया डिनर

Tue, 08 Nov 2022 09:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Nov 2022 09:44 PM IST
सार

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया जब गुरुवार को मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजर फाइनल के टिकट पर होगी। भारत अगर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा देता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगा।

विज्ञापन
IND vs ENG Team India reached British Raj Restaurant before semi final against England and had dinner together
दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत - फोटो : Rishabh Pant Instagram

विस्तार

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार (10 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में पांच में से चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, इंग्लैंड को तीन मैचों में जीत मिली थी। उसका मैच बारिश के कारण धुल गया था। एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले धमाकेदार मुकाबले से पहले टीम इंडिया 'ब्रिटिश राज' पहुंची।
विज्ञापन

एडिलेड में एक रेस्टोरेंट का नाम 'ब्रिटिश राज' है। भारतीय टीम ने यहां रात्रि भोज का आनंद उठाया। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर कदम रखने के बाद से लगातार यात्राएं करनी पड़ी हैं। अब टी20 वर्ल्ड कप अपने अंतिम चरण में है। टूर्नामेंट में कुल तीन मुकाबले ही बाकी हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैच से पहले भारतीय रेस्टोरेंट में अपना पसंदीदा खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''टीम को आराम करने और बड़े टूर्नामेंट में दबाव से ध्यान हटाने का अधिक मौका नहीं मिला है। मुकाबलों के बीच समय मुश्किल से ही निकल पाया है। ऑस्ट्रेलिया में भी काफी उड़ानें लेनी पड़ी हैं, इसलिए एडिलेड में तीन दिन आरामदायक रहे हैं। खिलाड़ियों ने अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं के साथ रात्रि भोजन का आनंद उठाया।''

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल
विज्ञापन

टोरेन्सविले की हेन्ली बीच रोड पर स्थित यह रेस्टोरेंट अपने चिकन टिक्का, कश्मीरी पुलाव और रोगन जोश के लिए जाना जाता है। टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम इंडिया को खाने की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। सिडनी में अभ्यास के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को ठंडा खाना परोसा गया था। भारतीय खिलाड़ी उस वाकये को भुलाकर आगे बढ़ गए और अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया जब गुरुवार को मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजर फाइनल के टिकट पर होगी। भारत अगर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा देता है तो वह तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगा। 2007 में उसने पाकिस्तान को खिताबी मुकाबले में हराया था। वहीं, 2014 में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed