VIDEO: डे-नाइट टेस्ट से पहले मस्ती के मूड में दिखे पंत, किया कुछ ऐसा कि डर गए विराट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला डे-नाइट होगा। मैच से पहले भारतीय टीम ने जमकर प्रैक्टिस की। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मस्ती के मूड में दिखे। पंत की मस्ती का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियिल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में पंत ड्रोन उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ड्रोन जैसे ही विराट कोहली के पास जाता है तो वह अचानक से डर जाते हैं। इसके बाद पंत की हंसी छूट जाती है।
Pulls off brilliant catches & stumpings 👍
Hits big sixes with ease 💪@RishabhPant17 now has some fun with the drone camera. 👌👌 @Paytm #INDvENG #TeamIndia pic.twitter.com/vRW6oslCrg— BCCI (@BCCI) February 23, 2021विज्ञापन
गुलाबी गेंद से भारत ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं
भारत ने अब तक गुलाबी गेंद से सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं। टीम ने 2019 में अपनी सरजमीं पर बांग्लादेश को हराया था लेकिन हाल में एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा जहां टीम दूसरी पारी में 36 रन के अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई।
सीरीज के लिहाज से डे-नाइट टेस्ट अहम
भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सीरीज 2-1 या 3-1 से जीतने की जरूरत है। टीम अगर यहां तीसरा टेस्ट जीत जाती है तो इसी स्टेडियम में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट में ड्रॉ के साथ भी फाइनल में जगह बना लेगी।
चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर
चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।