{"_id":"602a9180b7103174ac403ddd","slug":"ind-vs-eng-ravichandran-ashwin-reveals-conversation-with-mohammed-siraj-for-the-last-wicket-partnership","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शतकीय पारी के बाद अश्विन ने किया खुलासा, बताया- आखिरी विकेट के लिए सिराज से क्या बातचीत हुई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शतकीय पारी के बाद अश्विन ने किया खुलासा, बताया- आखिरी विकेट के लिए सिराज से क्या बातचीत हुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अश्विन और सिराज
- फोटो : twitter@Moulinparikh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी रहे। गेंदबाजी में पांच विकेट लेने के बाद अश्विन ने तीसरे दिन अपना पांचवां टेस्ट शतक भी पूरा किया। हालांकि अश्विन के शतक पूरा करने में टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी अहम योगदान रहा।
2 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter
अश्विन मैदान में उस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे थे जब भारत के 106 रन के स्कोर पर छह विकेट गिर गए थे। इसके बाद अश्विन ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और विराट के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 96 रन जोड़े। विराट के आउट होने के बाद कुलदीप और इशांत भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए और भारत के नौ विकेट गिर गए। इस समय अश्विन को अपने शतक के लिए 20 रनों की दरकार थी और आखिरी बल्लेबाज के रूप में सिराज क्रीज पर पहुंचे।
3 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter@BCCI
सिराज आने के साथ ही लंबे शॉट खेलने के मूड में दिखे लेकिन अश्विन ने उनसे बात की और जिम्मेदारी से खेलने की सलाह दी। इसके बाद सिराज ने बेहद सधे हुए तरीके से बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उधर अश्विन ने भी तेजी से रन बनाते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। इन दोनों के बीच आखिरी विकेट के लिए 49 रनों की अहम साझेदारी हुई। इसमें सिराज ने भी 21 गेंदों में 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ट्विटर @WisdenCricket
अश्विन ने दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने और सिराज के बीच हुई बातचीत को साझा किया। उन्होंने कहा, 'अतीत में पहले इशांत मेरे साथ थे जब मैंने घर में अपना शतक पूरा किया था और इस बार सिराज आया था, ऐसे में मुझे पता था कि उसे क्या समझाना है।'
विज्ञापन
5 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
अश्विन ने कहा, 'मैं उनकी बल्लेबाजी के लिए रोमांचित था और उन्हें गेंद की लाइन में आकर खेलने के लिए कहा। यह देखना आश्चर्यजनक था कि जब मैंने अपना शतक लगाता था तो वह कितना उत्साहित था। मुझे नहीं पता कि टीम कैसा महसूस कर रही है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे रोमांचित हैं। मैं दर्शकों को अधिक धन्यवाद नहीं दे पाया, वे बहुत सहायक रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।