फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG ODI Series 2022 analysis Know Team India Shortcomings and Improvement from Batting to Bowling

IND vs ENG: वनडे सीरीज में जीता भारत, लेकिन कई समस्याएं बरकरार, हार्दिक और पंत ने दूर की मध्यक्रम की चिंता

Tue, 19 Jul 2022 08:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 08:18 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारत ने भले ही 2-1 के अंतर से जीत ली हो, लेकिन इस सीरीज में टीम की सबसे बड़ी मजबूती ही परेशानी बन गई है। हालांकि, हार्दिक की शानदार फॉर्म राहत की खबर लेकर आई है।  
 

विज्ञापन
IND vs ENG ODI Series 2022 analysis Know Team India Shortcomings and Improvement from Batting to Bowling
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का ज्यादा महत्व नहीं था, क्योंकि सभी का ध्यान फिलहाल टी20 पर है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए हर टीम तैयारी कर रही है। इसके बावजूद यह सीरीज बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम के लिए कई मायनों में खास थी। धोनी के संन्यास के बाद अब तक भारत को अच्छे फिनिशर की तलाश थी, जो अब हार्दिक पांड्या पर जाकर खत्म होती नजर आ रही है। जडेजा ने भी अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है, लेकिन उन्हे कुछ चीजें अभी भी बेहतर करनी हैं। 
विज्ञापन


वनडे सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया जरूर है, लेकिन कई सवाल अभी भी टीम इंडिया के सामने हैं। इनके जवाब जरूरी हैं, क्योंकि अगले साल होने वाले विश्व कप के लिहाज से भी तैयारी जरूरी है। यहां हम बता रहे हैं कि इस सीरीज में भारत ने किन कमियों पर काम किया और कौन सी समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। 
विज्ञापन

IND vs ENG ODI Series 2022 analysis Know Team India Shortcomings and Improvement from Batting to Bowling
शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
परेशानी बने त्रिदेव
साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। भारत को सीरीज जिताने में इन तीनों का योगदान सबसे ज्यादा था। इसी सीरीज से इस तिकड़ी को त्रिदेव कहा जाने लगा था, लेकिन इस सीरीज इन्ही तीनों ने भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी है। पहले वनडे में रोहित और धवन ने शतकीय साझेदारी कर भारत को जीत जरूर दिलाई, लेकिन 110 रन का बचाव करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ना तो कोई लड़ने का जज्बा दिखाया था और ना ही भारतीय बल्लेबाजों पर कोई दबाव था। धवन इस मैच में काफी धीमे दिखे थे।

दूसरे और तीसरे वनडे में लक्ष्य 200 के पार था और दोनों बार भारत के शुरुआती चार बल्लेबाजों ने निराश किया। धवन, रोहित और कोहली जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी नहीं कर सके। दूसरे वनडे में तो पूरी टीम ही 146 के स्कोर पर सिमट गई, लेकिन तीसरे मैच में हार्दिक और पंत ने पारी संभाल ली। धवन-रोहित और विराट को आने वाली सीरीज में रन बनाने होंगे और मैच जिताने होंगे। इन तीनों के बिना भारत का जीतना बहुत मुश्किल है। हर मैच में पांड्या और पंत से चमत्कार की उम्मीद करना गलत होगा।

IND vs ENG ODI Series 2022 analysis Know Team India Shortcomings and Improvement from Batting to Bowling
ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम में निरंतरता की कमी
मध्यक्रम में ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या अच्छी लय में हैं, लेकिन अभी भी इन खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पंत का खेल आक्रामक है और वो इसी अंदाज में खेलते हैं, लेकिन सूर्यकुमार और हार्दिक को ज्यादा निरंतरता दिखानी होगी। खासकर सूर्यकुमार को मध्यक्रम में लंबी साझेदारियां करनी होंगी। निचले क्रम में जडेजा भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन वो पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ ठीक से नहीं खेल पा रहे हैं। दूसरे मैच में उन्होंने शमी को जरूरत से ज्यादा स्ट्राइक पर रखा, जबकि उन्हें खुद जिम्मेदारी लेकर ज्यादा गेंदें खेलनी थी और भारत को लक्ष्य के करीब ले जाना था। 
विज्ञापन

IND vs ENG ODI Series 2022 analysis Know Team India Shortcomings and Improvement from Batting to Bowling
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक के पास हर परेशानी का हल
हार्दिक पांड्या की शानदार फॉर्म भारत के लिए सबसे अच्छी खबर है। उनके लय में लौटने से भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों मजबूत हुई है। उन्होंने तीसरे मैच में चार विकेट लिए और अर्धशतक भी लगाया। इससे पहले टी20 में भी उन्होंने ऐसा किया था। तीसरे मैच में उन्होंने हर बार अहम मौके पर विकेट दिलाए। पहले सलामी जोड़ी को आउट किया फिर लिविंगस्टोन और बटलर को छोटी गेंद पर फंसाया। दबाव भरे हालात में बल्ले के साथ सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाकर पंत के ऊपर से दबाव कम कर दिया। वो मध्यक्रम के साथ लंबी साझेदारी भी कर रहे हैं और फिनिशर के रूप में बड़े शॉट लगाने में भी माहिर हैं। उनका लय में आना भारत के सीरीज जीतने की सबसे बड़ी वजह है। 

IND vs ENG ODI Series 2022 analysis Know Team India Shortcomings and Improvement from Batting to Bowling
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाज शानदार लय में 
भारतीय गेंदबाजों ने टी20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। जसप्रीत बुमराह से लेकर मोहम्मद शमी और युजवेन्द्र चहल सब शानदार फॉर्म में हैं। हार्दिक भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं और तीसरे मैच में जडेजा ने भी अहम साझेदारी तोड़ी। भारतीय गेंदबाजों ने तीनों मैच में इंग्लैंड की टीम को ऑलआउट किया। लंबी बल्लेबाजी के बावजूद इंग्लैंड अपने घर में किसी मैच में 300 का आंकड़ा नहीं छू पाया। यह भारत के लिए बहुत अच्छी खबर है। 

IND vs ENG ODI Series 2022 analysis Know Team India Shortcomings and Improvement from Batting to Bowling
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार गेंदबाजी की वजह से छिपी बल्लेबाजों की नाकामी
इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। पहले मैच में बहुत छोटा लक्ष्य मिला और आसानी से जीत लिया। दूसरे मैच में 247 रन का पीछा करते हुए 100 रन से हारे और तीसरे मैच में 260 रन के लक्ष्य को हासिल करने में छह विकेट गंवा दिए। यह वही टीम है, जिसे 300 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करने में महारत हासिल थी। उस समय भारतीय खिलाड़ी बड़ी साझेदारी करने की कोशिश करते थे और अंत तक ले जाकर आसानी से मैच जीतते थे। अब कोई ऐसा करने की कोशिश नहीं कर रहा। इसी वजह से सेट होने के बाद बल्लेबाज विकेट गंवा रहे हैं। 

भारत को अपने खेलने का अंदाज पहले जैसा करने की जरूरत है। खासकर लक्ष्य का पीछा करते हुए। वहीं, हर मुकाबले में शुरुआती तीन बल्लेबाजों में से किसी एक का बड़ी पारी खेलना बहुत जरूरी है। तभी टीम मैच जीतने की स्थिति में पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed