{"_id":"68615e005f00f67a0f077c24","slug":"ind-vs-eng-mohammad-azharuddin-said-india-is-dependent-on-jasprit-bumrah-include-kuldeep-yadav-in-playing-11-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: क्लार्क के बाद अजहरुद्दीन ने भी की कुलदीप को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग, बुमराह पर भी बोले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: क्लार्क के बाद अजहरुद्दीन ने भी की कुलदीप को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग, बुमराह पर भी बोले
Sun, 29 Jun 2025 09:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:10 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम विकेटों के लिए बुमराह पर अधिक निर्भर थी। अजहरुद्दीन ने कहा, 'वे बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर हैं। यह आसान नहीं है क्योंकि आपको अधिक अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है और उन्हें कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए।'
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के बाद पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को शामिल करने की मांग की है। दोनों का मानना है कि एजबेस्टन टेस्ट में टीम प्रबंधन को बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। अजहरुद्दीन ने बुमराह के वर्कलोड पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर है।
विज्ञापन
'कुलदीप को शामिल करना चाहिए'
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम विकेटों के लिए बुमराह पर अधिक निर्भर थी। अजहरुद्दीन ने कहा, 'वे बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर हैं। यह आसान नहीं है क्योंकि आपको अधिक अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है और उन्हें कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए।' अब दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में दो जुलाई से खेला जाएगा, जहां पिच सूखी रहने की उम्मीद है। यहां कुलदीप को मदद मिल सकती है।

क्लार्क भी कर चुके कुलदीप को टीम में शामिल करने की मांग
इससे पहले माइकल क्लार्क ने भी कुलदीप को टीम में शामिल करने की मांग की थी। क्लार्क ने उन्होंने बियॉन्ड23 पॉडकास्ट में कहा, 'गेंदबाजी के लिहाज से मैं किसी एक खिलाड़ी पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल आसान है। वह विकेट लेने वाला गेंदबाज है और इस टेस्ट में उसने जो किया उससे कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकता था।'

अजहरुद्दीन ने किया गिल का समर्थन
इस दौरान अजहरुद्दीन ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का बचाव किया। उन्होंने कहा कि गिल को अपनी क्षमता साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह कप्तान के तौर पर उनका पहला मैच है। आप कप्तानी के बारे में बात नहीं कर सकते। कप्तानी के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। हमें उन्हें उचित मौका देना चाहिए और उन्होंने अभी अभी कमान संभाली है। इसलिए आपको उन्हें काफी समय और समर्थन देना चाहिए। हम सिर्फ खिलाड़ियों की शिकायत और आलोचना नहीं कर सकते।'

इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट
इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे और इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर ऑलआउट कर छह रनों की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने आखिरी दिन आसानी से लक्ष्य हासिल किया और 0-1 से सीरीज में बढ़त लेने में सफल रहा। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की।