फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG England and India fined and docked two points each from their ICC World Test Championshiptally for slow overrates in the Nottingham Test by ICC

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना, 2-2 अंक भी काटे, नॉटिंघम टेस्ट में की थी धीमी गेंदबाजी

Wed, 11 Aug 2021 01:24 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 11 Aug 2021 01:24 PM IST
सार

आईसीसी ने भारत और इंग्लैंड  के बीच नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान धीमी गेंदबाजी करने करने के लिए दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
IND vs ENG England and India fined and docked two points each from their ICC World Test Championshiptally for slow overrates in the Nottingham Test by ICC
ICC - फोटो : social Media

विस्तार

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में धीमी गेंदबाजी करने के लिए आईसीसी ने दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जुर्माने के रूप में भारत और इंग्लै़ंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दो-दो अंक काटे इसके अलावा दोनों टीमों की 40 प्रतिशत मैच फीस में भी कटौती की। हालांकि क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी द्वारा इस कटौती के बाद भारत टेबल पॉइंट में सबसे ऊपर बना हुआ है। वहीं इंग्लैंड की दूसरे स्थान पर है। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया। इस पूरे मुकाबले में टीम इंडिया इंग्लैंड पर हावी रही। अगर अंतिम दिन खराब मौसम और बारिश ने खलल न डाला होता तो भारत की जीत तय थी। बाऱिश की वजह से आखिरी दिन का खेल नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन

इस मैच में आईसीसी ने दोनों टीमों पर खिलाड़ियों की 40 फीसदी मैच फीस की कटौती का जुर्माना लगाया है। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने यह जुर्माना इसलिए लगाया है क्योंकि नॉटिंघम टेस्ट में तय समय तक दोनों टीमों ने 2-2 ओवर की कम गेंदबाजी की थी। 




आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के अनुसार अगर कोई टीम तय समय में निश्चित ओवर नहीं फेंक पाती तो खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाता है। मैच में कम ओवर फेंकने के लिए खिलाड़ियों पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed