फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 4th test shubman gill said Rishabh Pant will keep wickets in fourth Test

IND vs ENG: पंत या जुरेल...कौन करेगा चौथे टेस्ट में विकेटकीपिंग? गिल ने दिया जवाब; कंबोज के डेब्यू पर भी बोले

Wed, 23 Jul 2025 09:11 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 23 Jul 2025 09:11 AM IST
सार

पंत को लॉर्ड्स में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान अंगुली में चोट लगी थी जिससे वह मैच के ज्यादातर हिस्से में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। इस दौरान उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते देखा गया। पंत ने सोमवार को मैनचेस्टर में भारतीय टीम के दो घंटे से अधिक समय तक चले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
ind vs eng 4th test shubman gill said Rishabh Pant will keep wickets in fourth Test
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुधवार (23 जुलाई) से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे। इसकी पुष्टि कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। उन्होंने बताया कि मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर खेलते नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के डेब्यू पर बात की।
विज्ञापन

मैनचेस्टर टेस्ट में पंत करेंगे विकेटकीपिंग
पंत को लॉर्ड्स में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान अंगुली में चोट लगी थी जिससे वह मैच के ज्यादातर हिस्से में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। इस दौरान उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते देखा गया। पंत ने सोमवार को मैनचेस्टर में भारतीय टीम के दो घंटे से अधिक समय तक चले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। गिल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'ऋषभ पंत मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में विकेटकीपिंग करेंगे।'

चोट के कारण पंत ने तीसरे टेस्ट में केवल 35 ओवर के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी, बाकी मैच में ध्रुव जुरेल ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। जुरेल का विकेट के पीछे प्रदर्शन हालांकि निराशाजनक रहा था। उन्होंने 25 बाई रन दिए थे जबकि इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच को 22 रन से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबोज करेंगे डेब्यू?
भारतीय टीम को चौथे टेस्ट से पहले तीन झटके लगे। ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज पहले ही बाहर हो गए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दोनों चोटिल हैं। उनके कवर के तौर पर अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा भी अंतिम एकादश में जगह बनाने के दावेदार हैं। गिल से जब अंशुल कंबोज के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हमने उसका कौशल देखा है। हमें विश्वास है कि वह हमारे लिए मैच विजेता साबित हो सकता है। कंबोज कल अपना डेब्यू करने के करीब है। एकादश में उसे मौका मिलेगा या प्रसिद्ध कृष्णा को इसका पता आपको कल चल जाएगा।'
विज्ञापन

नायर के प्रदर्शन पर क्या बोले गिल?
इस दौरान गिल ने करुण नायर के निराशाजनक प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने अब तक सीरीज में सधी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे नायर का बचाव करते हुए कहा कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल ने आगे कहा, 'हमें लगता है कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें शुरुआती मैच में अपने पसंदीदा क्रम पर बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उनकी बल्लेबाजी में कोई समस्या नहीं है। एक बार जब आप 50 रन तक पहुंचने में सक्षम हो जाते हैं और सही लय में आ जाते हैं तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।'  नायर ने अब तक पहले तीन टेस्ट मैचों में 0, 20, 31, 26, 40 और 14 रन की पारियां खेली हैं। इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed