फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 3rd test 2025 ravindra jadeja brydon carse conflict video goes viral ben stokes enters

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में गर्म हुआ माहौल, कार्स ने गर्दन पकड़कर जडेजा को रोका? स्टोक्स भी बीच में कूदे

Mon, 14 Jul 2025 07:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Jul 2025 07:47 PM IST
सार

पांचवें दिन पहले सत्र में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद रवींद्र जडेजा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दरअसल, भारत की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज ब्रायडन कार्स और जडेजा के बीच तीखी बहस हो गई।

विज्ञापन
ind vs eng 3rd test 2025 ravindra jadeja brydon carse conflict video goes viral ben stokes enters
रवींद्र जडेजा-ब्रायडन कार्स - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी लॉर्ड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। जैसे-जैसे मैच नतीजे की तरफ बढ़ रहा है, मैदान पर टेंशन बढ़ती जा रही है। पांचवें दिन पहले सत्र में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद रवींद्र जडेजा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दरअसल, भारत की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज ब्रायडन कार्स और जडेजा के बीच तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन

ind vs eng 3rd test 2025 ravindra jadeja brydon carse conflict video goes viral ben stokes enters
रवींद्र जडेजा-ब्रायडन कार्स - फोटो : PTI
बुमराह और कार्स के बीच हुई बहस
यह मामला भारत की दूसरी पारी का है। रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर मौजूद थे। जडेजा ने 35वें ओवर में कार्स की गेंद पर दो रन लेने के लिए दौड़ लगाई। एक रन आसानी से पूरा हो गया, लेकिन दूसरे रन के लिए जब जडेजा दौड़े तो कार्स उनके बीच में आ गए और दोनों टकरा गए। हालांकि, जडेजा ने खुद को संभाला और रन पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है जब दोनों की टक्कर होती है तो कार्स जडेजा की गर्दन में हाथ डाल लेते हैं। इससे जडेजा का संतुलन बिगड़ जाता है। रन पूरा करने के बाद उनकी कार्स से बहस भी होती है। दोनों के बीच बचाव में बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक को आना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed