फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 1st T20: England on top in terms of catching efficiency since 2024, India at bottom in fielding

IND vs ENG 1st T20: फील्डिंग में बेहतरीन और खराब की लड़ाई! कैचिंग के मामले में इंग्लैंड शीर्ष पर, भारत फिसड्डी

Wed, 22 Jan 2025 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jan 2025 09:08 AM IST
सार

इंग्लैंड की टीम ने साल 2024 से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 69 कैच लिए हैं, जबकि नौ कैच ड्रॉप किए हैं। उनके कैच पकड़ने की क्षमता (कैचिंग एफिशिएंसी) 88.50 फीसदी है।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st T20: England on top in terms of catching efficiency since 2024, India at bottom in fielding
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की आज से शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है, जबकि भारत आज टॉस के दौरान इसका एलान करेगा। हालांकि, इस मैच में फील्डिंग में सबसे बेहतरीन और सबसे खराब टीमों के बीच लड़ाई है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि आंकड़े बता रहे हैं। दरअसल, साल 2024 से टी20 अंतरराष्ट्रीय में फील्ड पर श्रेत्ररक्षण में इंग्लिश टीम ने गजब प्रदर्शन किया है, जबकि भारत नियमित सदस्यों में सबसे नीचे है। 
विज्ञापन

कौन सी टीम कैच पकड़ने में सबसे बेहतर?
इंग्लैंड की टीम ने साल 2024 से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 69 कैच लिए हैं, जबकि नौ कैच ड्रॉप किए हैं। उनके कैच पकड़ने की क्षमता (कैचिंग एफिशिएंसी) 88.50 फीसदी है। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान है। इस टीम ने साल 2024 से अब तक 91 कैच पकड़े और 16 कैच ड्रॉप किए। उनके कैच पकड़ने की क्षमता 85 फीसदी है। बांग्लादेश ने इस दौरान 114 कैच पकड़े, लेकिन 24 ड्रॉप भी किए। उनके कैच पकड़ने की क्षमता 82.60 प्रतिशत है। श्रीलंका ने इस दौरान 96 कैच पकड़े और 22 कैच ड्रॉप किए। 81.40 प्रतिशत उनके कैच पकड़ने की क्षमता है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2024 से 113 कैच पकड़े हैं और 26 कैच ड्रॉप किए हैं। उनके कैच पकड़ने की क्षमता 81.30 फीसदी है।

पाकिस्तान इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। उसने इस दौरान 120 कैच पकड़े और 29 कैच ड्रॉप किए। उनके कैच पकड़ने की क्षमता 80.50 प्रतिशत है। दक्षिण अफ्रीका इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। उसने साल 2024 से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 कैच पकड़े और 25 कैच गिराए। उनकी कैचिंग एफिशिएंसी 80 प्रतिशत है। वेस्टइंडीज ने 108 कैच पकड़े और 28 गिराए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 112 कैच पकड़े और 30 गिराए हैं। भारत इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है। उसने साल 2024 से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 134 कैच पकड़े हैं, जबकि 36 गिराए हैं। उनके कैच पकड़ने की क्षमता 78.80 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के आंकड़े
भारत और इंग्लैंड के बीच आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 टी20 खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 13 टी20 जीते हैं, जबकि 11 में इंग्लिश टीम को जीत मिली है। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में सात टी20 खेले हैं। इनमें से भारत ने छह टी20 जीते हैं और उन्हें एकमात्र हार इंग्लैंड से 2011 में मिली है। भारत और इंग्लैंड के बीच ईडन गार्डेंस पर पिछला टी20 मुकाबला भी तभी (2011) में ही खेला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed