फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Bangladeshi players agitated by DRS system failure in live match, Shakib was to kick the stumps

IND vs BAN: लाइव मैच में DRS सिस्टम खराब होने से भड़के बांग्लादेशी खिलाड़ी, स्टंप पर लात मारने वाले थे शाकिब?

Fri, 16 Dec 2022 06:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Dec 2022 06:12 PM IST
सार

शाकिब अल हसन ने अपने खिलाड़ियों से बातचीत कर डीआरएस का इस्तेमाल करने का फैसला लिया। फैसला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। हालांकि, थर्ड अंपायर की ओर से एक चौंकाने वाला फैसला आया।

विज्ञापन
IND vs BAN: Bangladeshi players agitated by DRS system failure in live match, Shakib was to kick the stumps
डीआरएस के फैसले का इंतजार करते खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चटगांव में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन जब भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। लाइव मैच के दौरान किसी वजह से डिसीजन रिव्यू सिस्ट (DRS) ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से शुभमन गिल के आउट या नॉटआउट पर फैसला नहीं हो सका। इसके बाद तो शुभमन ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की खूब पिटाई की और टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया।
विज्ञापन

दरअसल, यह घटना भारत की दूसरी पारी के 32वें ओवर में घटी। इस ओवर में यासिर अली गेंदबाजी कर रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद शुभमन गिल के पैड पर जाकर लगी। इस पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अपील की। हालांकि, ऑनफील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। इस पर कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने खिलाड़ियों से बातचीत कर डीआरएस का इस्तेमाल करने का फैसला लिया। फैसला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। हालांकि, थर्ड अंपायर की ओर से एक चौंकाने वाला फैसला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड अंपायर ने कुछ देर तक इंतजार करने के बाद ऑनफील्ड अंपायर से बातचीत की और बताया कि वह इस पर रिव्यू नहीं कर पाएंगे, क्योंकि डीआरएस काम नहीं कर रहा है। इस पर बांग्लादेशी खिलाड़ी गुस्सा हो गए। कप्तान शाकिब तो गुस्से में लात स्टंप में मारने वाले थे, लेकिन फिर वह रुक गए। शाकिब पहले भी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में स्टंप पर लात मारने और दुर्व्यवहार के लिए बैन हो चुके हैं। ऐसे में इस मैच में ऐसा करने से उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती थीं। जब यह घटना घटी उस वक्त शुभमन 70 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन

इसके बाद बांग्लादेश के खिलाड़ी निराश होकर कुछ देर तक अंपायर के आसपास खड़े रहे। हालांकि, बाद में खेल फिर से चालू हुआ। कुछ देर बाद रिव्यू के ठीक होने पर जब रिप्ले दिखाया गया तो दिखा कि गेंद आउटसाइड द लाइन पिच हो रही थी और इम्पैक्ट भी आउटसाइड था। ऐसे में बांग्लादेश अपना रिव्यू गंवा सकती थी। ऐसे में डीआरएस का इस्तेमाल नहीं होने से उनका रिव्यू बच गया। शुभमन ने दूसरी पारी में बेहतरीन शतक जड़ा। वह 152 गेंदों पर 110 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में शुभमन ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 23 रन की पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा ने 130 गेंदों में 102 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने नाबाद 19 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह बांग्लादेश को 513 रन का लक्ष्य मिला। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। नजमुल 25 रन और जाकिर 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed