WI Inning
236/3 (34.5 ov)
Target: 352
Shai Hope 103(106)*
Keemo Paul 18 (16)
WI need 116 runs in 15.1 remaining overs
{"_id":"670125f043b11fe7380599b1","slug":"ind-vs-ban-1st-t20-bangladesh-batter-tauhid-hridoy-told-behavior-of-the-pitch-gave-statement-about-shakib-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN 1st T20: बांग्लादेशी बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने बताया कैसा होगा पिच का बर्ताव, शाकिब को लेकर दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN 1st T20: बांग्लादेशी बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने बताया कैसा होगा पिच का बर्ताव, शाकिब को लेकर दिया बयान
Sat, 05 Oct 2024 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:11 PM IST
सार
हृदोय ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टी20 रनों का खेल है, हर टीम रन बनाना चाहती है। लेकिन यहां अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है। यह नया स्थल है।'
विज्ञापन
तौहिद हृदोय
- फोटो : Twitter
विस्तार
बांग्लादेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज तौहीद हृदोय को लगता है कि भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरूआती मैच के लिए तैयार की गई पिच धीमा खेल सकती है। दोनों ही टीम यहां की पिच की प्रकृति से अवगत नहीं हैं क्योंकि श्रीमंत माधवराव स्टेडियम रविवार को अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा।
बांग्लादेश ने शनिवार को यहां अपने तीसरे अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। हृदोय ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टी20 रनों का खेल है, हर टीम रन बनाना चाहती है। लेकिन यहां अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है। यह नया स्थल है और हम नहीं जानते हैं कि यहां की पिच का व्यवहार कैसा होगा।'
उन्होंने कहा, 'यहां अभी तक आईपीएल का भी कोई मैच नहीं खेला गया है लेकिन अभ्यास विकेट को देखकर मुझे लगता है कि यह धीमी पिच है। इस तरह के विकेट पर बड़े स्कोर नहीं बनते हैं।' हृदोय ने कहा कि उनकी टीम सीरीज जीतने के लिए यहां आई है हालांकि उसे अपने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की कमी खलेगी, जिन्होंने हाल ही में टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'दबाव हमेशा रहता है, लेकिन अगर हम उसके बारे में सोचेंगे तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। हम हमेशा प्रक्रिया का अनुसरण करते हैं। शाकिब भाई अब टीम का हिस्सा नहीं हैऔर हमें उनकी कमी खलेगी लेकिन एक न एक दिन हर किसी को संन्यास लेना पड़ता है। हमें उम्मीद है कि हम भारत को हराने में सफल रहेंगे।'