फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Aus Ravichandran Ashwin Surpasses Kapil Dev For Major Milestone now Harbhajan singh record on target

Ind vs Aus: अश्विन ने तीन विकेट लेकर इस मामले में कपिल देव को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर हरभजन का रिकॉर्ड

Thu, 02 Mar 2023 04:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Mar 2023 04:55 PM IST
सार

अश्विन ने पहली पारी में पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी और नाथन लियोन को आउट किया। इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
Ind vs Aus Ravichandran Ashwin Surpasses Kapil Dev For Major Milestone now Harbhajan singh record on target
रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार (दो मार्च) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में तीन विकेट लिए। उन्होंने इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की वापसी कराई। भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 197 रनों पर सिमट गई। उसने पहली पारी में 88 रनों की बढ़त हासिल की। अश्विन ने पहली पारी में पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी और नाथन लियोन को आउट किया। इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 689 विकेट हो गए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। कपिल देव ने 356 टेस्ट में 687 विकेट लिए थे। उन्होंने 131 टेस्ट में 434 विकेट और 225 वनडे में 253 विकेट हासिल किए थे। अश्विन के 91 टेस्ट में 466 विकेट, 113 वनडे में 151 और 65 टी20 में 72 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुंबले ने लिए हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
कपिल देव को पीछे छोड़ने के बाद अब अश्विन की नजर हरभजन सिंह पर होगी। भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उनसे आगे हरभजन सिंह (707) और अनिल कुंबले (953) हैं। हरभजन को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 19 विकेट और लेने हैं। 
विज्ञापन

शेन वॉर्न को पीछे छोड़ सकते हैं जेम्स एंडरसन
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने लिए हैं। उन्होंने 495 मैचों में 1347 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 339 मैचों में 1001 विकेट हासिल किए थे। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन इस मामले में तीसरे और अनिल कुंबले चौथे स्थान पर हैं। एंडरसन ने 392 मैचों में 972 और कुंबले ने 403 मैचों में 956 विकेट लिए। एंडरसन 1000 विकेट से 28 कदम दूर हैं। अगर वह 30 विकेट और ले लेते हैं तो शेन वॉर्न को भी पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed