IND vs AUS: 'उसे शुरू में ही आउट करना अच्छा रहा', जायसवाल का विकेट लेने पर आया स्टार्क का बयान, बताई रणनीति
शुक्रवार का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने यशस्वी को आउट करने के पीछे की अपनी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा, मैंने स्टम्प्स को टारगेट किया था और गेंद सीधे पैड पर जा लगी।
विस्तार
FIRST BALL OF THE TEST!
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2024
Mitchell Starc sends Adelaide into delirium.#AUSvIND | #PlayOfTheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/pIPwqlX3dJ
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में प्रभावित किया। उन्होंने पहले दिन विकेटों का छक्का जड़ा। घातक गेंदबाज ने जायसवाल के अलावा केएल राहुल, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को आउट किया। शुक्रवार का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने यशस्वी को आउट करने के पीछे की अपनी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा, मैंने स्टम्प्स को टारगेट किया था और गेंद सीधे पैड पर जा लगी।
स्टार्क ने कहा, फिलहाल मेरी यही भूमिका है कि मुझे बस स्टम्प्स पर टारगेट करना है और शुरुआती विकेट दिलाने हैं। आप आज का ही देख लें। मुझे पता है कि इस बैटिंग लाइनअप में शुरुआती विकेट कितने जरूरी है। ऐसे में इस तरह की शुरुआत करना हमेशा सही होता है।
पहले दिन स्टार्क ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 48 रन खर्च किए और छह विकेट अपने नाम किए। स्टार्क ने आगे कहा, मुझे लगता है कि गेंदबाजी में हमारे लिए पहला दिन अच्छा रहा। हमने दिन के पहले घंटे के बाद अच्छा प्रदर्शन किया। यह टेस्ट मैच की शुरुआत करने का अच्छा तरीका है। हमने दिन का अंत भी अच्छे तरीके से किया। कुल मिलाकर हमारे लिए यह बहुत अच्छा दिन रहा।