{"_id":"6330686b688ccc07615d3d7d","slug":"ind-vs-aus-3rd-t20-glenn-maxwell-run-out-and-rules-of-run-out-after-falling-bail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: कार्तिक ने गिराई बेल, फिर लगा थ्रो, लेकिन आउट हो गए मैक्सवेल, जानें रन आउट का पूरा मामला और नियम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: कार्तिक ने गिराई बेल, फिर लगा थ्रो, लेकिन आउट हो गए मैक्सवेल, जानें रन आउट का पूरा मामला और नियम
Sun, 25 Sep 2022 08:13 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 08:13 PM IST
सार
स्टंप पर गेंद लगने से पहले कार्तिक ने हाथ लगाकर एक बेल गिरा दी थी, लेकिन गेंद दूसरे स्टंप पर लगी और दूसरी बेल गेंद लगने के बाद नीचे गिरी। ऐसे में अंपायर ने मैक्सवेल को आउट दे दिया।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल का रन आउट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच में ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह फ्लॉप रहे। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 11 गेंद में छह रन बनाए और रन आउट हो गए। हालांकि, उनका रन आउट थोड़ा अलग था और खिलाड़ियों सहित दर्शकों को भी यह समझने में मुश्किल हुई कि अंपायर ने उन्हें आउट कैसे दे दिया। दिनेश कार्तिक की गलती के चलते मैक्सवेल को जीवनदान मिलना तय था, लेकिन कार्तिक की किस्मत अच्छी थी कि भारत को विकेट मिल गया।
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और ऑस्ट्रेलियाई पारी का आठवां ओवर युजवेन्द्र चहल कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद में मैक्सवेल ने बड़ॉ शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद लेग साइड में गई। उन्होंने दो रन लेने की कोशिश की, लेकिन अक्षर पटेल ने सटीक थ्रो मारा। मैक्सवेल का आउट होना तय था, लेकिन रीप्ले में दिखा कि गेंद से पहले कार्तिक का हाथ स्टंप पर लगा है। इसके बाद मैक्सवेल के आउट होने पर संशय बन गया।
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने हासिल की खास उपलब्धि, अमोल मजूमदार-रूसी मोदी के क्लब में शामिल हुए
विज्ञापन
तीसरे अंपायर ने कई बार रीप्ले देखा, जिससे साफ हुआ कि कार्तिक का हाथ लगने से सिर्फ एक बेल नीचे गिरी थी, जबकी दूसरी बेल सुरक्षित थी। गेंद लगने के बाद दूसरी बेल की लाइट जली और बेल स्टंप से अलग हो गई। इसी वजह से मैक्सवेल को आउट दिया गया। हालांकि, मैक्सवेल को अपनी आउट होने पर यकीन नहीं हुआ और वह निराश होकर पवेलियन लौटे।
IND vs SA: वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, तिलक और आरती के साथ हुआ स्वागत

क्या है नियम?
क्रिकेट के नियम के अनुसार जब बेल्स गेंद लगने से पहले ही स्टंप से अलग हो जाएं तो गेंद लगने पर कम से कम एक स्टंप का जमीन से उखड़ना जरूरी होता है। इस मैच में अक्षर के थ्रो से कोई स्टंप नहीं उखड़ा, लेकिन कार्तिक ने दोनों गिल्लियां नहीं गिराई थीं। ऐसे में दूसरी बेल अक्षर के थ्रो से नीचे गिरी और अंपायर मे मैक्सवेल को आउट दिया।