फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Rohit Sharma can complete 4000 runs in T20I Virat Kohli has chance to complete 12000 runs in T20

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ होगी रिकॉर्ड की बारिश, कोहली और रोहित शर्मा हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि

Tue, 09 Jan 2024 05:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 09 Jan 2024 05:28 PM IST
सार

विराट ने टी20 फॉर्मेट में अब तक 99 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। वह सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में 110 बार 50+ स्कोर बनाए हैं।

विज्ञापन
IND vs AFG Rohit Sharma can complete 4000 runs in T20I Virat Kohli has chance to complete 12000 runs in T20
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 11 जनवरी को मोहाली में शुरू होगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है। अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। रोहित बतौर कप्तान टीम में लौटे हैं। वापसी करने वाले दोनों दिग्गजों के पास सीरीज में कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है। कोहली टी20 में अपने 12 हजार रन पूरे कर सकते हैं। वहीं, रोहित अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में चार हजार रन का आंकड़ा छू सकते हैं।
विज्ञापन


कोहली अगर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 35 रन बना लेते हैं तो उनके टी20 मैचों में 12 हजार रन पूरे हो सकते हैं। विराट ने अब तक टी20 फॉर्मेट में चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह भारतीय टीम के अलावा दिल्ली, इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले हैं। कोहली ने 2007 से इस फॉर्मेट में अब तक 374 मैच खेले हैं। उनके नाम 41.40 की औसत से 11965 रन हैं। विराट ने आठ शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

IND vs AFG Rohit Sharma can complete 4000 runs in T20I Virat Kohli has chance to complete 12000 runs in T20
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
अगर कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 35 रन बना लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड के अलावा पाकिस्तान के शोएब मलिक के क्लब में शामिल हो जाएंगे। गेल ने 463 मैचों में सबसे ज्यादा 14562 रन बनाए हैं। मलिक के 525 मैचों में 12993 रन हैं। वहीं, पोलार्ड ने 637 मैचों में 12390 रन बनाए हैं।

IND vs AFG Rohit Sharma can complete 4000 runs in T20I Virat Kohli has chance to complete 12000 runs in T20
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली हासिल कर सकते हैं एक और उपलब्धि
विराट ने टी20 फॉर्मेट में अब तक 99 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। वह सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में 110 बार 50+ स्कोर बनाए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 107 बार ऐसा किया है। कोहली अगर एक बार और 50 रन का आंकड़ा पार करते हैं तो वह टी20 में 100 बार 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन

IND vs AFG Rohit Sharma can complete 4000 runs in T20I Virat Kohli has chance to complete 12000 runs in T20
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित पूरे कर सकते हैं चार हजार रन
कप्तान रोहित शर्मा के पास सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में चार हजार रन पूरे करने का मौका होगा। उन्होंने 148 मैचों में 139.24 की स्ट्राइक रेट से 3853 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन का औसत 31.32 का रहा। वह अगर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 147 रन बना लेते हैं तो उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 में चार हजार रन पूरे हो जाएंगे। उनसे पहले दो खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। सूजी बेट्स के नाम 152 मैचों में 4118 रन हैं। वहीं, विराट ने 115 टी20 मैचों में 4008 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed