{"_id":"5784e2f54f1c1b117a13e411","slug":"imran-khan-ties-the-knot-for-third-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने लंदन में कर ली तीसरी शादी, पार्टी का इनकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमरान खान ने लंदन में कर ली तीसरी शादी, पार्टी का इनकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Jul 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : Dunya News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसी खबर है कि पाकिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेटरों में शुमार और अब राजनेता इमरान खान ने पिछले साल तलाक लेने के बाद तीसरी बार शादी कर ली है।
अभी 2 दिन पहले ही पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे संकेत दिए थे कि वह तीसरी शादी कर सकते हैं और इसके बाद अब मंगलवार को 'दुनिया न्यूज' के हवाले से यह खबर आ रही है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही लंदन में बेहद सादे समारोह में मानेका परिवार से संबंधित एक महिला से शादी कर ली।
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, इमरान खान की नई बीवी का नाम मरियम है और उनकी बहन बुशरा मानेका परिवार की बहु हैं। माना जा रहा है कि बुशरा इमरान खान की आध्यात्मिक सलाहकार हैं। वह कस्टम अधिकारी खावर फरीद मानेका की बीवी हैं।
63 साल के इमरान खान की नई बीवी भी तलाकशुदा हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं। हालांकि इमरान और उनकी पार्टी ने इस खबर से इनकार किया है।

भारतीय अखबार से शादी करने का हिंट दिया था इमरान ने
रेहाम खान के साथ इमरान खान
- फोटो : PTI
इससे पहले रविवार को इमरान खान ने भारत की अंग्रेजी दैनिक हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी तीसरी शादी से इनकार नहीं कर रहा। उन्हें लगता है कि वह अभी भी शादी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके खून में नहीं है इस मौके को छोड़ दें। उन्होंने कहा था कि उनकी उम्र 63 साल है और इस दौरान वह सिर्फ 10 साल ही शादीशुदा जिंदगी जी सके।
इस बीच इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता ने इमरान की शादी की खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इमरान इस समय लंदन में हैं और अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
पिछले साल इमरान खान का अपनी दूसरी पत्नी रेहम खान से कुछ महीने की शादी के बाद ही तलाक हो गया था। इससे पहले उनका जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ 2004 में 9 साल के लंबे समय तक साथ रहने के बाद तलाक हो गया था। उनके जेमिमा से 2 बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ इंग्लैंड में रहते हैं।
जेमिमा के साथ तलाक के बाद इमरान 11 साल तक अकेले रहे और फिर पिछले साल जनवरी में इस्लामाबाद में अपने घर में 3 बच्चों की मां और 42 साल की बीबीसी पत्रकार रेहम के साथ शादी की थी लेकिन साल के अंत तक यह शादी भी टूट गई। हालांकि इमरान ने इस शादी से इनकार किया है।

Rumours abt my marriage absolutely baseless. I have not gotten married. When I do I will announce & celebrate publicly.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) July 12, 2016