फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   If There’s Passion, West Indies Will Find a Way Back in Test Cricket: Brian Lara

Brian Lara: 'अगर दिल में जुनून हो तो..', वेस्टइंडीज टीम की खराब हालत पर बोले ब्रायन लारा, वापसी का तरीका बताया

Wed, 08 Oct 2025 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Oct 2025 09:45 AM IST
सार

लारा ने भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की भी प्रशंसा की, जिनके साथ उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद में काम किया है।

विज्ञापन
If There’s Passion, West Indies Will Find a Way Back in Test Cricket: Brian Lara
ब्रायन लारा - फोटो : PTI

विस्तार

महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भले ही वेस्टइंडीज टीम प्रतिभा पलायन, कमज़ोर बुनियादी ढांचे और वित्तीय अस्थिरता जैसी पुरानी समस्याओं से जूझ रही हो, लेकिन अगर खिलाड़ियों के दिल में सच्चा जुनून हो तो वे टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह फिर से बना सकते हैं।
विज्ञापन


सीएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स के दौरान लारा ने कहा, 'मैं रोस्टन चेस और बाकी खिलाड़ियों से पूछना चाहूंगा- क्या उनके दिल में क्रिकेट है? क्या वे सच में वेस्टइंडीज के लिए खेलना चाहते हैं? अगर हां, तो कोई न कोई रास्ता जरूर निकल आएगा।'
विज्ञापन

'हमारे समय सुविधाएं नहीं थीं, पर जुनून था'
लारा ने अपने दौर की चुनौतियों को याद करते हुए कहा कि अतीत में भी सुविधाएं बेहतर नहीं थीं, लेकिन खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने का अलग ही जोश था। उन्होंने कहा, 'हमारे पास भी 30-40 साल पहले बेहतर सुविधाएं नहीं थीं। विव रिचर्ड्स ने कभी शानदार पिच पर बल्लेबाजी नहीं की थी। हमें भी वही मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन फर्क था हमारे जज्बे में। वेस्टइंडीज के लिए खेलने का जुनून बहुत गहरा था।' टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले लारा ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को समझना होगा कि टेस्ट क्रिकेट उनके करियर के लिए एक शानदार अवसर है।
विज्ञापन

'टेस्ट क्रिकेट में घटती दिलचस्पी चिंता की बात'
ब्रायन लारा ने विश्व स्तर पर टेस्ट क्रिकेट में घटती दर्शक रुचि पर भी चिंता व्यक्त की, खासतौर पर ‘बिग थ्री’ (भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया) के बाहर होने वाले मुकाबलों को लेकर। उन्होंने कहा, 'जब आप बिग थ्री की बात करते हैं, तो एशेज या भारत के मैचों में भारी भीड़ दिखती है। लेकिन वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट को लेकर दिलचस्पी घट रही है। अहमदाबाद में भी हमने देखा कि दर्शक बहुत कम थे। यह स्थिति वाकई चिंताजनक है।' लारा ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में हमेशा टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

लारा ने की अभिषेक शर्मा की तारीफ
लारा ने भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की भी प्रशंसा की, जिनके साथ उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद में काम किया है। उन्होंने कहा, 'वह बहुत खास खिलाड़ी हैं। युवराज सिंह का उन पर गहरा प्रभाव है और उनकी बल्ले की गति कमाल की है। अभिषेक मुझे फोन करते हैं और कहते हैं कि टी20 में सफलता के बावजूद वे टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहते हैं। यह दिखाता है कि उनमें असली क्रिकेट का जुनून है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed