{"_id":"6059a657eee88c61ea6afef9","slug":"if-india-won-3-0-odi-series-against-england-would-reach-number-one-in-the-icc-one-day-ranking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वनडे की बादशाहत: इंग्लैंड के खिलाफ अगर ऐसा हुआ तो नंबर एक बन जाएगी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे की बादशाहत: इंग्लैंड के खिलाफ अगर ऐसा हुआ तो नंबर एक बन जाएगी टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जीत के बाद भारतीय टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज आज से शुरू हो गई। सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला जा रहा है। दोनों टीम के बीच खेले जा रहे इस मैच में दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। टेस्ट और टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को हराने वाली टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। वनडे सीरीज में जहां इंग्लैंड की टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी वहीं भारतीय टीम एक और सीरीज जीतकर इतिहास लिखना चाहेगी। आईसीसी रैंकिंग के नजरिए से अगर देखा जाए तो सीरीज भारत के लिए काफी अहम है। भारत के पास आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने का शानदार मौका है।
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर @BCCI
टेस्ट और टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया एकदिवसीय श्रंखला में इंग्लैंड को हराने के लिए बेताब है। भारत अगर इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड को मात देता है तो उसकी आईसीसी रैंकिंग में काफी सुधार होगा। इस सीरीज में भारत के पास वनडे की नंबर 1 टीम बनने का सुनहरा अवसर है।
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में अगर भारत मेहमान टीम को 3-0 से हरा देता है तो वह आईसीसी की वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। मौजूदा समय में इंग्लैंड वनडे की नंबर 1 टीम है और उसके 123 रेटिंग पॉइंट्स हैं। इस सीरीज में भारत इंग्लैंड का वनडे ताज छीनने की पुरजोर कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
वहीं आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में भारत दूसरे नंबर पर है और उसके 117 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अगर भारत इस एकदिवसीय सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से हराता है तो वह एकदिवीय क्रिकेट का नया शहंशाह बन जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी की वनडे रैंकिग में मौजूदा टीमों पर अगर नजर डाली जाए तो 117 रेटिंग अंकों के सथ न्यूजीलैंड तीसरे, 111 रेटिंग अंको के साथ ऑस्ट्रेलिया चौथे जबकि 108 रेटिंग अंको सहित दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।