30 मई यानी आज से विश्व कप 2019 का आगाज हो जाएगा। 14 जुलाई तक चलने वाले इस विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से वर्ल्ड कप से जुड़ी वो सारी बातें बताते हैं, जो आप जानना चाहते हैं।
किस-किस टीम के बीच खेला जाएगा उद्घाटन मैच?
2 of 9
क्रिकेट वर्ल्ड कप
- फोटो : icc
आईसीसी विश्व कप का उद्घाटन मैच 30 मई को ओवल के मैदान में मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ एक जून को ब्रिस्टल में खेलेगी। दो बार की विश्व चैंपियन भारत अपना पहला मैच 5 जून 2019 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में खेलेगी।
इस बार कितनी टीम विश्व कप में खेल रही हैं?
3 of 9
क्रिकेट वर्ल्ड कप
- फोटो : social media
इस बार विश्व कप में कुल 10 टीमें एक-दूसरे का सामना करती हुई दिखाई देंगी। इंग्लैंड समेत आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले 8 अन्य देशों ने क्रिकेट विश्व के लिए क्वालीफाई किया है। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान क्वालीफायर मैच खेलकर यहां तक पहुंचे। यह पहला मौका था जब वेस्टइंडीज को क्वालीफाई मैच खेलना पड़ा।
विश्व कप 2019 खेलनी वाली 10 टीम
- इंग्लैंड
- ऑस्ट्रेलिया
- दक्षिण अफ्रीका
- भारत
- पाकिस्तान
- न्यूजीलैंड
- बांग्लादेश
- श्रीलंका
- वेस्टइंडीज
- अफगानिस्तान
16 जून को भिड़ेंगे पाकिस्तान और भारत
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पाकिस्तान अभी तक विश्व कप में भारत से कभी जीत नहीं पाया है। टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा से भारी रहा है। इस मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच विश्व कप में पाकिस्तान का बहिष्कार करने की मांग की जा रही थी।