{"_id":"5cee88f8bdec2207066cae1a","slug":"world-cup-2019-ms-dhoni-also-smash-century-in-2011-world-cup-warm-up-match-like-bangladesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी का शतक दे रहा शुभ संकेत, क्या इसबार भी विश्व कप खिताब पर होगा भारत का कब्जा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी का शतक दे रहा शुभ संकेत, क्या इसबार भी विश्व कप खिताब पर होगा भारत का कब्जा!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 30 May 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए विश्व कप के दूसरे अभ्यास मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार शतक जड़कर विश्व कप के लिए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : pti
धोनी का ये शतक ऐसे वक्त पर आया है, जब टीम इंडिया को अपने मध्यक्रम पर भरोसा जताने की जरूरत थी। बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत ने न्यूजीलैंड के हाथों हुई हार के बाद भारत के कम हुए मनोबल को एक बार फिर से उठा दिया है।
3 of 5
MS DHONI
महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म में वापसी के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट को अपने मध्यक्रम पर भरोसा हो गया होगा। अपना अखिरी विश्व कप खेल रहे धोनी भी चाहेंगे की वह अपनी बल्लेबाजी से ऐसी छाप छोड़ें, जिसे समूचा विश्व याद रखे। मगर एक बात शायद बहुत कम लोगों को मलूम होगी कि धोनी ने अभ्यास मैच में शतक जड़कर भारत को विश्व कप जीतने के लिए शुभ संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
दरअसल धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप से पहले दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में शतक ठोका लगाया। ऐसी ही पारी धोनी ने साल 2011 के वर्ल्ड कप से पहले भी खेली थी। 2011 के विश्व कप से पहले दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में धोनी के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी।
विज्ञापन
5 of 5
एस एस धोनी
धोनी ने वर्ल्ड कप 2011 के दूसरे वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 64 गेंदों में 108 रन बनाए थे, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, इस साल 'माही' ने बांग्लादेश के खिलाफ 78 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 113 रन बनाए। अब देखना होगा कि क्या इसबार भी भारत खिताब पर कब्जा कर पाता है या नहीं। साल 2011 का वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में खेला था, जिसके फाइनल में भारत ने श्रीलंका को मात देकर 28 साल बाद दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।