फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women’s World Cup 2022 Points Table india australia bangladesh england pakistan new zealand west indies south africa Live Updates

Women World Cup Points Table: शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, देखें अंक तालिका

Sat, 12 Mar 2022 03:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Mar 2022 03:33 PM IST
सार

भारतीय टीम ने शनिवार (12 मार्च) को महिला वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। उसने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई।

विज्ञापन
ICC Women’s World Cup 2022 Points Table india australia bangladesh england pakistan new zealand west indies south africa Live Updates
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारतीय टीम ने शनिवार (12 मार्च) को महिला वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। उसने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई। भारत के पहले स्थान पर जाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम को नुकसान हुआ है। कंगारू टीम अब दूसरे पायदान पर खिसक गई। मेजबान न्यूजीलैंड तीसरे पायदान है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंच गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए उसे नीचे खिसका दिया था। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर आ गई थी। मिताली राज की टीम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंचने का मौका था, लेकिन हार के कारण टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करने के बाद टीम का रनरेट भी बेहतर हो गया है। शीर्ष चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। इन परिस्थितियों में रनरेट काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। अभी शीर्ष चार में भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका है।



आईसीसी महिला वर्ल्ड कप अंक तालिका:
 
टीम मैच जीत हार टाई अंक नेट रनरेट
भारत 3 2 1 0 4 +1.333
ऑस्ट्रेलिया 2 2 0 0 4 +1.061
न्यूजीलैंड 3 2 1 0 4 +0.799
दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 0 4 +0.380
वेस्टइंडीज 3 2 1 0 4 -0.967
इंग्लैंड 2 0 2 0 0 -0.190
बांग्लादेश 2 0 0 0 0 -0.923
पाकिस्तान 3 0 3 0 0 -1.274



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed