फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC to consider making four-day Tests mandatory

ICC ले सकती है बड़ा फैसला, पांच नहीं चार दिन का होगा टेस्ट क्रिकेट

Mon, 30 Dec 2019 04:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 30 Dec 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
ICC to consider making four-day Tests mandatory
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करते 142 साल का इतिहास बदल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पांच दिन खेले जाने वाला टेस्ट क्रिकेट अब चार दिन का होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में चर्चा हो सकती है कि 2023 से होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत होने वाले टेस्ट मैच पांच नहीं बल्कि चार दिन के हो। 

विज्ञापन


पहले का एक दौर था जब टेस्ट क्रिकेट ड्रॉ हुआ करता था पांच दिन खेलने के बावजूद भी कोई नतीजा नहीं निकलता था। मगर अब अमूमन टेस्ट क्रिकेट का नतीजा निकलता है वह भी पांच  दिन से पहले कई बार तो ऐसा होता है कि टेस्ट क्रिकेट तीसरे ही दिन समाप्त हो जाता है। अब बहुत ही कम ऐसे मैच होते हैं जो ड्रॉ होते हैं।
विज्ञापन


आईसीसी ने इसको देखते हुए अब टेस्ट मैच को पांच दिन से घटाकर चार दिन करने का विचार कर रही है। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल साल 2020 में दुनिया के सभी बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर टेस्ट मैच में दिन घटाने पर विचार करने वाली है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर टेस्ट मैच चार दिनों के हो जाते हैं और 2015 से लेकर 2023 के क्रिकेट साइकिल के मुताबिक मैच हुए तो इस सूरत में 335 दिन खाली रहेंगे, जो आईसीसी या दूसरे क्रिकेट बोर्ड के लिए बेशकीमती होंगे। इन खाली दिनों में ज्यादा टेस्ट मैच खेले जा सकते हैं। वैसे अगर टेस्ट मैचों को चार दिवसीय किया जाता है तो एक दिन में 90 की जगह 98 ओवर फेंके जाएंगे।

मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे खेल चुके हैं चार दिवसीय टेस्टआईसीसी ने दो साल पहले 2017 में चार दिवसीय टेस्ट मैच की इजाजत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed