Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings: Jasprit Bumrah equals Indian record with career-high rating know details

ICC Test Ranking: टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का जलवा, सर्वोच्च रेटिंग हासिल कर अश्विन की बराबरी की

Wed, 25 Dec 2024 04:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Dec 2024 04:40 PM IST
सार

तेज गेंदबाज के अब 904 रेटिंग अंक हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 2016 में अश्विन ने सर्वोच्च रेटिंग (904) हासिल की थी।

विज्ञापन
ICC Test Rankings: Jasprit Bumrah equals Indian record with career-high rating know details
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ब्रिस्बेन में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी की पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया। बारिश से प्रभावित इस मैच में बुमराह ने 94 रन देकर नौ विकेट हासिल किए थे। इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने 14 अतिरिक्त रेटिंग अंक अर्जित किए, जिससे वह करियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल करने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

बुमराह ने की अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी
तेज गेंदबाज के अब 904 रेटिंग अंक हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 2016 में अश्विन ने सर्वोच्च रेटिंग (904) हासिल की थी। इस तरह वह आईसीसी इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वोच्च रेटिंग वाले भारतीय टेस्ट गेंदबाज बन गए। दक्षिण अफ्रीका कगिसो रबाडा दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवड तीसरे पायदान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन भारतीयों की टेस्ट रैंकिंग में बड़ी गिरावट
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में बड़ी गिरावट देखने मिली है। पर्थ टेस्ट के बाद बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे यशस्वी एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर आ गया है, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो स्थान के नुकसान से 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस तरह यशस्वी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। गिल भी चार स्थान के नुकसान से 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। 
विज्ञापन

कोहली शीर्ष 20 से बाहर 
कोहली खराब प्रदर्शन के चलते शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं और एक स्थान के नुकसान के साथ 21वें नंबर पर खिसक गए हैं। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे कप्तान रोहित शर्मा को पांच स्थान का नुकसान हुआ है और वह 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, लगातार दो शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक स्थान के सुधार से चौथे और स्टीव स्मिथ एक स्थान के फायदे के साथ शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed