फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20I Ranking: kl rahul best placed Indian at 6th 

आईसीसी टी-20 रैंकिंगः केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग, भारत को हुआ दो अंक का नुकसान

Fri, 01 Mar 2019 08:31 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 01 Mar 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
ICC T20I Ranking: kl rahul best placed Indian at 6th 
kl rahul

वापसी करने वाले लोकेश राहुल गुरुवार को जारी ताजा आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं, जबकि अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई 31 पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


राहुल ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई दो मैचों की टी-20 सीरीज में क्रमशः 47 और 50 रन बनाकर शानदार वापसी की। इसे पहले वह चैट शो विवाद के बाद खराब दौर से जूझ रहे थे। उन्होंने चार पायदान की छलांग लगाई, जिससे वह 726 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


जिन भारतीय बल्लेबाजों को रैंकिंग में फायदा मिला है, उनमें शीर्ष रैंकिंग पर रह चुके विराट कोहली दो पायदान के लाभ से 17वें जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात पायदान की छलांग से 56वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (12 पायदान के फायदे से 15वें स्थान) और बायें हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या (18 पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 43वें स्थान) को भी फायदा मिला है। हालांकि चाइनामैन कुलदीप यादव दो पायदान के नुकसान से चौथे स्थान पर हैं। 

अन्य खिलाड़ियों में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी से दो पायदान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। एक साल पहले इस प्रारूप में शीर्ष रैंकिंग पर रहने वाले इस बल्लेबाज ने 56 और नाबाद 113 रन की पारी खेली जिससे आस्ट्रेलिया ने भारत पर 2-0 से जीत हासिल की। आस्ट्रेलिया की 2007 टी20 विश्व कप चैम्पियन के खिलाफ एक दशक में सीरीज में पहली जीत है। 

हजरतुल्लाह को अफगानिस्तान की आयरलैंड पर सीरीज में 3-0 की जीत के दौरान कुल 204 रन बनाने से 31 पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए। इसमें उन्होंने नाबाद 162 रन की पारी भी खेली जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिये डार्सी शॉर्ट को आठ पायदान का फायदा हुआ जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गये जबकि नाथन कूल्टर नाइल गेंदबाजों की सूची में चार पायदान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने भारत के खिलाफ चार विकेट चटकाये थे जिसमें पहले मैच में 26 रन में तीन विकेट झटकाना भी शामिल था जिससे वह मैन आफ द मैच रहे थे। 

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 12 पायदान की छलांग से 30वें जबकि उस्मान गनी 25 पायदान के फायदे से 79वें स्थान पर पहुंच गए। आईसीसी पुरूष टी-20 टीम रैंकिंग में भारत ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है और वह भारत से केवल दो अंक के अंतर पर है। अफगानिस्तान और आयरलैंड ने अपना क्रमश: आठवां और 17वां स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान की टीम 135 अंक लेकर भारत से 13 अंक ऊपर शीर्ष पर काबिज है। 

ताजा टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान पहले स्थान और भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार की वजह से दो अंकों का नुकसान हुआ है। भारत 124 से 122 अंक पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ भारत से सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया 118 से 120 अंक पर पहुंच गया है।

रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय 118 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। इतने ही अंक लेकर इंग्लैंड की टीम पांचवें नंबर पर है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed