{"_id":"5c8b9e13bdec22144f416d60","slug":"icc-supports-the-cancellation-of-the-new-zealand-vs-bangladesh-test-match-after-the-masjid-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के बाद न्यूजीलैंड-बांग्लादेश टेस्ट मैच रद्द, ICC ने किया समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के बाद न्यूजीलैंड-बांग्लादेश टेस्ट मैच रद्द, ICC ने किया समर्थन
Fri, 15 Mar 2019 06:14 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 15 Mar 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
nz vs BAN
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को कहा कि क्राइस्टचर्च में मस्जिद में हुए हमले के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीसरे टेस्ट मैच के रद्द होने का वह पूरा समर्थन करता है। न्यूजीलैंड में मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार हेगले पार्क में मस्जिद अल नूर में हुए हमले में कई लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बांग्लादेशी टीम नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में प्रवेश ही करने वाली थी और खिलाड़ी बाल-बाल बचे। सभी क्रिकेटर सुरक्षित हैं। लेकिन इसके बाद अधिकारियों ने शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, 'क्राइस्टचर्च में हुई इस भयावह घटना से जो लोग प्रभावित हुए उनके परिवारों और मित्रों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। दोनों टीमें, स्टाफ और मैच अधिकारी सुरक्षित हैं और आईसीसी टेस्ट मैच के रद्द किए जाने के फैसले का पूरा समर्थन करता है।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन