फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc retain javagal srinath and Sundaram Ravi for elite pannel list

जवागल श्रीनाथ-सुंदरम रवि को आईसीसी ने किया रिटेन, एलिट पैनल में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

Fri, 15 Jun 2018 02:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
icc retain javagal srinath and Sundaram Ravi for elite pannel list
jawagal sreenath

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ आइसीसी मैच रेफरियों की सूची में शामिल होने वाले इस साल अकेले भारतीय हैं। वहीं सुंदरम रवि ने जारी मैच अधिकारियों की लिस्ट में अंपायरों के शीर्ष पैनल में अपनी जगह बरकरार रखी है।

विज्ञापन


बता दें कि दुबई में आईसीसी की मीटिंग में दोनों को ही एक बार फिर मौका देते हुए रिटेन किया गया है। आईसीसी की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि ये दोनों 1 जुलाई से लेकर अगले साल की 30 जून तक कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन


आईसीसी के अंपायर सेलेक्शन पैनल में चैयरमैन और जनरल मैनेजर के अलावा ज्योफ अलरडिस, मुख्य मैच रेफरी रंजन मदुगले, पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी और कमेंटेटर डेविड लॉयड, पूर्व भारतीय कप्तान और अंतरराष्ट्रीय अंपायर श्रीनिवास वेंकटराघवन जैसे दिग्गज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंपायरों के पैनल में अलीम दार, कुमार धर्मसेना, मरे इरास्मस, क्रिस गैफनी, इयन गूल्ड, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलब्रो, नाइजल लॉन्ग, ब्रूस ऑक्सनफॉर्ड, एस रवि, पॉल रेफेल और रॉड टकर हैं। आईसीसी के मैच रेफरी पैनल में डेविड बून, क्रिस ब्रॉड, जेफ क्रो, रंजन मदुगले, एंडी पाइक्रॉफ्ट, जवागल श्रीनाथ और रिची रिचर्डसन हैं। सभी पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों को इस पैनल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed