{"_id":"63071aa5b21da11869622cab","slug":"icc-releases-4000-tickets-for-ind-vs-pak-t20-world-cup-match-know-how-to-buy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK T20 World Cup: मैदान में खड़े होकर भी देख सकेंगे भारत-पाक मैच, 4000 टिकट जारी, जानें कैसे खरीदें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK T20 World Cup: मैदान में खड़े होकर भी देख सकेंगे भारत-पाक मैच, 4000 टिकट जारी, जानें कैसे खरीदें
Thu, 25 Aug 2022 04:53 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:53 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। इस मैच के लिए आईसीसी ने 4000 टिकट उन लोगों के लिए जारी किए हैं, जो खड़े होकर मैच देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। हालांकि, मुख्य दौर के मुकाबले में 22 अक्तूबर से शुरू होंगे और भारत का पहला मैच 23 अक्तूबर को है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले में सभी की नजरें रहेंगी। टीम इंडिया को पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और इस बार भारतीय टीम इस हार का बदला लेना चाहेगी। इस मैच के टिकट फरवरी में जारी हुए थे और पांच मिनट के अंदर सभी सामान्य टिकट बिक गए थे।
आईसीसी ने इस मैच के लिए 4000 और टिकट जारी किए हैं। ये टिकट उन लोगों के लिए हैं, जो खड़े होकर मैच का मजा लेना चाहते हैं। इन टिकट की कीमत 30 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1670 रुपये) है। टिकट के लिए पहले आवेदन करने वाले लोगों को प्रथामिकता दी जाएगी। आईसीसी ने कहा है कि टिकट जारी करने का उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग यह मैच देख सकें।
आईसीसी ने यह भी बताया है कि आईसीसी आतिथ्य और आईसीसी यात्रा और पर्यटन कार्यक्रम के जरिए अभी भी कुछ टिकट खरीदे जा सकते हैं। 16 अक्तूबर से पहले आयोजक टिकटों की दोबारा बिक्री के लिए भी प्रबंध करेंगे। जो लोग टिकट नहीं खरीद पाए हैं, वो अभी भी टिकट खरीद सकते हैं। बच्चों के लिए टिकट की कीमत पांच डॉलर और वयस्कों के लिए 20 डॉलर है।
विज्ञापन
कहां खरीदें टिकट?
आप आईसीसी की वेबसाइट के जरिए और टी20 विश्व कप की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको टी20 विश्व कप की वेबसाइट में जाने के बाद मैच का चुनाव करना होगा, जिसे आप स्टेडियम में देखना चाहते हैं। इसके बाद अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सीट का चुनाव करना होगा। हालांकि, अब खड़े होकर मैच देखने के लिए ही टिकट मिल रहे हैं। इसके बाद आप पेमेंट करेंगे और टिकट आपके फोन में पहुंच जाएगी। मैच से पहले स्टेडियम पहुंचने पर आर अपने फोन में जिकट दिखाकर असली टिकट भी हासिल कर सकते हैं। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच के टिकट भी उपलब्ध हैं। यह मैच भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार है। 2021 से पहले टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान से कभी नहीं हारी थी। इस बार भी भारतीय खिलाड़ी जीत हासिल कर अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेंगे और पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे।