फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings: Australia rise to the top of ICC Test rankings leaving behind India and New Zealand

ICC Rankings: एशेज जीतने का ऑस्ट्रेलिया को फायदा, टेस्ट रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ नंबर एक बनी कंगारू टीम

Thu, 20 Jan 2022 06:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jan 2022 06:43 PM IST
सार

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज हारने की कीमत चुकानी पड़ी। टीम पहले स्थान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम की फिलहाल 116 रेटिंग है।

विज्ञापन
ICC Rankings: Australia rise to the top of ICC Test rankings leaving behind India and New Zealand
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड और भारत को पीछे छोड़ आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक का तमगा हासिल कर लिया है। कंगारू टीम को एशेज सीरीज जीतने का फायदा मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग प्वाइंट फिलहाल 119 है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया एशेज में नए कप्तान पैट कमिंस के साथ मैदान पर उतरी थी। पूर्व कप्तान टिम पेन ने पिछले साल दिसंबर में कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, कमिंस और उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और होबार्ट में करारी शिकस्त दी। वहीं, इंग्लैंड की टीम 101 प्वाइंट के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


वहीं, भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज हारने की कीमत चुकानी पड़ी। टीम पहले स्थान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम की फिलहाल 116 रेटिंग है।  टीम ने दिसंबर में न्यूजीलैंड को हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में हराकर टेस्ट सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो क्रेडिट: आईसीसी

हालांकि, जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे और केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। सीरीज जीतने के साथ दक्षिण अफ्रीका की रैंकिंग में भी दो स्थानों का सुधार हुआ और टीम 101 रेटिंग के साथ सातवें से पांचवें पायदान पर पहुंच गई। पाकिस्तान 93 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है।

विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड फिलहाल अपने दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके 117 अंक हैं। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर कराया था। भारत को अब अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed