फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC has introduced a number of changes to its playing conditions which will be effective

अब हवा में बल्ला रहा तो भी नॉटआउट रहेगा बैट्समैन, ICC के नियमों में हुए बदलाव

Tue, 26 Sep 2017 04:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 26 Sep 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
ICC has introduced a number of changes to its playing conditions which will be effective
रन आउ

आईसीसी ने अपने खेल के नियमों में कई बदलाव किए हैं, जिसको 28 सितंबर या उसके बाद की सभी सीरीजों में लागू किया जाएगा। नये नियमों के तहत आईसीसी ने कहा है कि यदि कोई खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में अच्छा बर्ताव नहीं करता है तो उसे लेवल -4 के तहत अपराधी माना जाएगा और उसे तत्काल मैदान छोड़ना पड़ेगा।

विज्ञापन

 


डीआरएस नियमों मे बदलाव को लेकर आईसीसी ने कहा है कि टेस्ट में डीआरएस के लिए एक पारी के 80 ओवरों के बाद कोई टॉप-अप की समीक्षा नहीं होगी। जबकि टी -20 में अब डीआरएस की अनुमति होगी। वहीं, आईसीसी ने रन आउट को लेकर एक बदलाव किया है। इसके अनुसार अब यदि कोई बल्लेबाज पहले से पॉपिंग क्रीज में अपने बैट या बॉडी को ग्रॉउंडेड कर चुका है। मगर जब गेंद स्टंप पर लगी तब उसका बल्ला या बॉडी हवा में है तो उसे पहले आउट दिया जाता था, लेकिन अब उसे आउट करार नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब बल्लेबाज तब भी कैच, स्टंप और रन आउट हो सकता है भले ही गेंद फिल्डर या विकेटकीपर के हेलमेट से लगकर आई हो।
 


बता दें कि क्रिकेट के नियमों में बदलाव की ये सिफारिशें  साल 2016 के दिसंबर में एमसीसी ने की थीं। इसके लिए मुंबई में एक मीटिंग हुई थी। एमसीसी की वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली की अगुआई में  इस मीटिंग में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप कराने और चार दिनों के टेस्ट पर भी विचार किया गया था। मगर इस पर कोई फैसला नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed