अब हवा में बल्ला रहा तो भी नॉटआउट रहेगा बैट्समैन, ICC के नियमों में हुए बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने अपने खेल के नियमों में कई बदलाव किए हैं, जिसको 28 सितंबर या उसके बाद की सभी सीरीजों में लागू किया जाएगा। नये नियमों के तहत आईसीसी ने कहा है कि यदि कोई खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में अच्छा बर्ताव नहीं करता है तो उसे लेवल -4 के तहत अपराधी माना जाएगा और उसे तत्काल मैदान छोड़ना पड़ेगा।
A player can now be sent off the field for rest of the match for any serious misconduct, meaning it will apply to Level 4 offences: ICC
— ANI (@ANI) September 26, 2017विज्ञापन
डीआरएस नियमों मे बदलाव को लेकर आईसीसी ने कहा है कि टेस्ट में डीआरएस के लिए एक पारी के 80 ओवरों के बाद कोई टॉप-अप की समीक्षा नहीं होगी। जबकि टी -20 में अब डीआरएस की अनुमति होगी। वहीं, आईसीसी ने रन आउट को लेकर एक बदलाव किया है। इसके अनुसार अब यदि कोई बल्लेबाज पहले से पॉपिंग क्रीज में अपने बैट या बॉडी को ग्रॉउंडेड कर चुका है। मगर जब गेंद स्टंप पर लगी तब उसका बल्ला या बॉडी हवा में है तो उसे पहले आउट दिया जाता था, लेकिन अब उसे आउट करार नहीं दिया जाएगा।
If batsman grounded bat behind popping crease but lost contact with ground at time of wickets being put down,batsman will not be out:ICC
— ANI (@ANI) September 26, 2017
अब बल्लेबाज तब भी कैच, स्टंप और रन आउट हो सकता है भले ही गेंद फिल्डर या विकेटकीपर के हेलमेट से लगकर आई हो।
Also, a batsman can now be out caught, stumped or run out even if the ball bounces off the helmet worn by a fielder or wicket-keeper:ICC
— ANI (@ANI) September 26, 2017
बता दें कि क्रिकेट के नियमों में बदलाव की ये सिफारिशें साल 2016 के दिसंबर में एमसीसी ने की थीं। इसके लिए मुंबई में एक मीटिंग हुई थी। एमसीसी की वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली की अगुआई में इस मीटिंग में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप कराने और चार दिनों के टेस्ट पर भी विचार किया गया था। मगर इस पर कोई फैसला नहीं हुआ।