फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Hall of Fame: Edulji, first Indian woman, Sehwag and De Silva also honored in ICC Hall of Fame

ICC Hall of Fame: एडुल्जी आईसीसी हाल ऑफ फेम में पहली भारतीय महिला, सहवाग और डिसिल्वा को भी मिला सम्मान

Tue, 14 Nov 2023 12:10 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 12:10 AM IST
सार

सहवाग ने कहा ,‘ मैं आईसीसी और जूरी को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’ वहीं डिसिल्वा श्रीलंका की विश्वकप 1996 जीत के सूत्रधार रहे। उन्होंने 19 साल के अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में 93 टेस्ट खेलकर 6361 रन और 308 वनडे में 9284 रन बनाए तथा 106 विकेट लिए।

विज्ञापन
ICC Hall of Fame: Edulji, first Indian woman, Sehwag and De Silva also honored in ICC Hall of Fame
एडुल्जी, सहवाग और डिसिल्वा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने हाल ऑफ फेम में शामिल किया है। उनके साथ भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा को भी यह सम्मान मिला। तीनों को उनके कॅरिअर की शानदार उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया। एडुल्जी भारतीय महिला टीम की कप्तान रहीं और बाद में क्रिकेट प्रशासक भी बनी। उन्होंने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा,‘ हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनना सम्मान की बात है।’
विज्ञापन


उन्होंने 1976 से 1993 के बीच भारत के लिए 54 मैच खेले और 100 से अधिक विकेट लिए। उन्होंने 20 टेस्ट में 404 रन बनाए और 63 विकेट लिए। इसके अलावा 34 वनडे में 211 रन बनाए और 46 विकेट लिए। इसके बाद वह पश्चिम रेलवे में क्रिकेट प्रशासक रहीं। वहीं, अपने दौर के आक्रामक बल्लेबाज सहवाग 1999 से 2013 के बीच भारत के लिए खेले और 23 टेस्ट शतक लगाए। उन्होंने 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन की पारी खेली। उन्होंने 104 टेस्ट में 8586 रन बनाए और 40 विकेट भी लिए। 
विज्ञापन


वनडे में 251 मैच खेलकर उन्होंने 8273 रन बनाए जिसमें इंदौर में 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 96 विकेट भी लिए। इसके अलावा 19 टी-20 मैचों में 394 रन बनाए। सहवाग ने कहा ,‘ मैं आईसीसी और जूरी को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’ वहीं डिसिल्वा श्रीलंका की विश्वकप 1996 जीत के सूत्रधार रहे। उन्होंने 19 साल के अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में 93 टेस्ट खेलकर 6361 रन और 308 वनडे में 9284 रन बनाए तथा 106 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed