पाक ने ढूंढी भारत की कमजोरी, कोच बोले मैच में खोलेंगे पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान को सफलता की राह पर लाने वाले कोच मिकी आर्थर ने कहा है 10 दिन पहले उन्हें बिलकुल भी यकीन नहीं था कि उनकी टीम फाइनल तक पहुंचेगी। आर्थर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैनें ऐसा बिलकुल भी नहीं सोचा था। पहले मैच में भारत के खिलाफ करारी हार के बाद वापसी करना बहुत बेहतरीन रहा। इसके लिए मुझे हमारी टीम और टीम मैनेजमेंट पर गर्व है। यह एक साझा प्रयास का नतीजा है। हमें मालूम था कि हम तैयार हैं और अच्छा कर सकते हैं। हम इस बात का यकीन था कि परिणाम अच्छा होगा। अब हम खिताब से एक कदम दूर हैं।
टॉप ऑर्डर पर करेंगे अटैक
भारत के खिलाफ गेंदबाजी की रणनीति पर बात करते हुए कहा, हम उनके टॉप आर्डर पर अटैक करेंगे जिससे कि मध्यक्रम के बल्लेबाज आएं जिन्हें ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है।ऐसा करके ही हम उनके खिलाफ जीत का रास्ता बना सकते हैं। इसके अलावा हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है। उनके मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मौका भी नहीं मिला है, न ही उन्होंने बड़े शॉट्स खेले हैं और न ही उन्हें दबाव में खेलने का मौका मिला है। हमें उनपर बहुत दबाव बनाना होगा इसके लिए पहले आरंभिक बल्लेबाजी को ध्वस्त करना होगा यदि हम ऐसा करने में सफल होते हैं तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा।
भारत के खिलाफ हार के बाद वापसी थी मुश्किल
बीच के ओवरों में आक्रमण करने की रणनीति कारगर साबित हुई