फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Champions Trophy 2017: Mickey Arthur says we will attack india's top batting order

पाक ने ढूंढी भारत की कमजोरी, कोच बोले मैच में खोलेंगे पोल 

Sun, 18 Jun 2017 09:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 18 Jun 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
ICC Champions Trophy 2017: Mickey Arthur says we will attack india's top batting order
मिकी आर्थर

भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान को सफलता की राह पर लाने वाले कोच मिकी आर्थर ने कहा है 10 दिन पहले उन्हें बिलकुल भी यकीन नहीं था कि उनकी टीम फाइनल तक पहुंचेगी।  आर्थर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैनें ऐसा बिलकुल भी नहीं सोचा था। पहले मैच में भारत के खिलाफ करारी हार के बाद वापसी करना बहुत बेहतरीन रहा। इसके लिए मुझे हमारी टीम और टीम मैनेजमेंट पर गर्व है। यह एक साझा प्रयास का नतीजा है। हमें मालूम था कि हम तैयार हैं और अच्छा कर सकते हैं। हम इस बात का यकीन था कि परिणाम अच्छा होगा। अब हम खिताब से एक कदम दूर हैं। 

विज्ञापन

 

टॉप ऑर्डर पर करेंगे अटैक

ICC Champions Trophy 2017: Mickey Arthur says we will attack india's top batting order
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council

भारत के खिलाफ गेंदबाजी की रणनीति पर बात करते हुए कहा, हम उनके टॉप आर्डर पर अटैक करेंगे जिससे कि मध्यक्रम के बल्लेबाज आएं जिन्हें ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है।ऐसा करके ही हम उनके खिलाफ जीत का रास्ता बना सकते हैं। इसके अलावा हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है। उनके मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मौका भी नहीं मिला है, न ही उन्होंने बड़े शॉट्स खेले हैं और न ही उन्हें दबाव में खेलने का मौका मिला है। हमें उनपर बहुत दबाव बनाना होगा इसके लिए पहले आरंभिक बल्लेबाजी को ध्वस्त करना होगा यदि हम ऐसा करने में सफल होते हैं तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ हार के बाद वापसी थी मुश्किल

ICC Champions Trophy 2017: Mickey Arthur says we will attack india's top batting order
विराट कोहली - फोटो : icc
उनसे जब पूछा गया कि पहले मैच में भारत से 124 रन से हारने के बाद वापसी करना कितना मुश्किल था तो उन्होंने कहा,  ये बेहद मुश्किल था। ये बेहद मुश्किल समय था। आप समझ सकते हैं कि  भारत-पाकिस्तान मैच कितना बड़ा होता है और इसे लेकर कितनी गहमा-गहमी होती है। हमने उस मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया लेकिन हम ये जानते थे कि हमने अच्छी तैयारी की है। हमें मालूम था कि जो कुछ भी हम कर सकते थे हमने किया। हमें टीम के खिलाड़ियों को विश्वास देना था कि वो अच्छा कर सकते हैं। उन्हें सिर्फ अपने बेसिक्स पर  रहना था जिसके लिए उन्होंने तैयारी की थी। वापसी का पूरा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन

बीच के ओवरों में आक्रमण करने की रणनीति कारगर साबित हुई

ICC Champions Trophy 2017: Mickey Arthur says we will attack india's top batting order
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC
पाकिस्तानी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार किया और उसे मात देकर टूर्नामेंट में वापसी की। जब आर्थर से पूछा गया कि उनके गेंदबाज  किस चीज से सबसे ज्यादा प्रोत्साहित हुए तो उन्होंने कहा,  रणनीतिक रूप से हमारे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे। वो आक्रमण कर विकेट हासिल करना चाहते थे।हमारे गेंदबाजों ने 10 से 40 ओवरों के बीच हमने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। यह विकेट हासिल करने के लिहाज से सबसे डेड पीरियेड है। ऐसे में विकेट हासिल करने का फायदा हमें मिला और विरोधी टीम ज्यादा बड़े स्कोर हासिल नहीं कर सके। हमने बीच के ओवरों में आक्रमण करने की रणनीति बनाई और यही हमारी सफलता का कारण बना। उन्होंने आगे कहा, हमने गेंदबाजों को ऐसा करने की छूट दी। गेंदबाज गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में सफल रहे। यह हमारे लिए बेहद कारगर साबित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed