फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC appointed Geoff Allardice as a permanent CEO to be replaced by Manu sawhney

नियुक्ति: ज्यॉफ एलार्डिस बने आईसीसी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मनु साहनी की जगह लेंगे

Sun, 21 Nov 2021 05:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Nov 2021 05:21 PM IST
सार

आईसीसी ने ज्यॉफ एलार्डिस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर को अब स्थायी तौर पर यह पदभार दे दिया गया है। इससे पहले वह आठ महीने के लिए अंतरिम सीईओ बने थे। 
 

विज्ञापन
ICC appointed Geoff Allardice as a permanent CEO to be replaced by Manu sawhney
आईसीसी के सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने ज्यॉफ एलार्डिस को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर को अब स्थायी तौर पर यह पदभार दे दिया गया है। इससे पहले वह आठ महीने के लिए अंतरिम सीईओ बने थे। 

विज्ञापन


आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने इस मौके पर कहा, 'मुझे खुशी है कि ज्यॉफ स्थायी तौर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने के लिए राजी हुए। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शानदार तरीके से नेतृत्व किया और आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के सफल आयोजन में भूमिका निभाई।'
विज्ञापन


एलार्डिस एक अनुभवी प्रशासक रहे हैं, वह आठ सालों तक आईसीसी के जनरल मैनेजर थे और उससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में भी इसी पद पर रहे। 

एलार्डिस ने सीईओ बनने के बाद कहा, 'मेरा निरंतर ध्यान हमारे खेल के लिए सही काम करने पर होगा। साथ ही दीर्घकालिक सफलता और स्थिरता प्रदान करने के लिए सदस्यों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश भी रहेगी। मैं पिछले आठ महीनों में अपनी प्रतिबद्धता और समर्थन के लिए आईसीसी कर्मचारियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं और इस तरह की प्रतिभाशाली टीम के साथ क्रिकेट की सेवा करना जारी रखना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed