फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announces prize money for the WTC, Champion to Get 13.22 crore

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता को मिलेगी इतनी प्राइज मनी, टीम इंडिया के छह करोड़ पक्के

Fri, 26 May 2023 05:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 26 May 2023 05:29 PM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। इंग्लैंड के ओवल में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम को लगभग 13.22 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हारने वाली टीम को लगभग 6.61 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
 

विज्ञापन
ICC announces prize money for the WTC, Champion to Get 13.22 crore
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्राइज मनी का एलान कर दिया है। इस बार चैंपियन बनने वाली टीम को लगभग 13.22 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं, हारने वाली टीम लगभग 6.61 करोड़ रुपये अपने साथ लेकर जाएगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 सत्र का फाइनल मैच सात जून से इंग्लैंड के ओवल में होगा। फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। 
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले सत्र में भी इनामी राशि यही थी। 2019-2021 चक्र में फाइनल में हारने पर भारतीय टीम को 6.61 करोड़ रुपये और चैंपियन न्यूजीलैंड को 13.21 करोड़ रुपये मिले थे। न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। इस बार भारत और ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह बनाकर कम से कम छह करोड़ रुपये की इनामी राशि पक्की कर ली है। 
विज्ञापन


आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान की टीम दक्षिण अफ्रीका को लगभग 3.72 करोड़ रुपये और चौथे स्थान की टीम इंग्लैंड को लगभग 2.9 करोड़  रुपये दिए जाएंगे। श्रीलंका की टीम पहले फाइनल में जगह बनाने की दावेदार थी, लेकिन अंत में यह टीम पांचवें स्थान पर रही। श्रीलंकाई टीम को लगभग 1.65 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। छठे से नौवें स्थान के बीच रहने वाली हर टीम को लगभग 82.70 लाख रुपये दिए जाएंगे। न्यूजीलैंड (छठे), पाकिस्तान (सातवें), वेस्टइंडीज (आठवें) और बांगलादेश (नौवें) स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी के लिए इंग्लैंड पहुंचे चुके हैं भारतीय खिलाड़ी
भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी तैयारी के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। आईपीएल 2023 में प्लेऑफ के मुकाबले जारी हैं और अब तक सात टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। इन टीमों में शामिल खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, फाइनल और दूसरा क्वालिफायर खेलने वाली टीमों के खिलाड़ी 30 मई को इंग्लैंड रवाना होंगे। फिलहाल विराट कोहली के साथ मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इन सभी खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ में नहीं पहुंची थीं। खिलाड़ियों के साथ कोच राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ भी लंदन में है। पुजारा पहले से ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और इंग्लैंड में हैं।

प्लेऑफ के बाद इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, श्रीकर भरत और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर।)

स्टैंडबाय खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed