{"_id":"59e640a28b21fdd8da37e547893d63ed","slug":"ian-chappell-refused-to-comentry-in-india-duo-to-bcci-s-restrictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेग चैपल के बाद इयान ने भी लिया बीसीसीआई से पंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ग्रेग चैपल के बाद इयान ने भी लिया बीसीसीआई से पंगा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नियमों से खफा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली आगामी सीरीज में कमेंट्री के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के कोच रहे ग्रेग चैपल पहले ही इस सीरीज से खुश नहीं है और वह इसे बेमतलब की सीरीज करार दे चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के नियमों का पालन करने से मना करते हुए 70 वर्षीय चैपल ने कमेंट्री से इनकार कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया को भारत में एक टी-20 और सात वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मैच 10 अक्टूबर को खेला जाना है।
चैपल ने एक अखबार को दिए बयान में कहा, "मुझे मेजबान ब्रॉडकास्टर ईएसपीएन ने कमेंट्री के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन मैंने उनसे ई-मेल से पूछा कि मैं किसके लिए काम कर रहा हूं तो मुझे पता चला कि मुझे कमेंट्री के दौरान बीसीसीआई के नियमों का पालन करना होगा।"
विज्ञापन
दरअसल बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कमेंटटेरों को टीम के निजी मामलों, चयन और विवादास्पद अंपायर समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) तथा बोर्ड संबंधी मामलों पर चर्चा करने की मनाही होती है। लेकिन चैपल का मानना है कि यह नियम उनकी आजादी में बाधा हैं।
विज्ञापन
चैपल ने कहा, "मैंने वापस ई-मेल कर पूछा कि इन नियमों का क्या अर्थ है तो मुझे पता चला कि मुझे कई अहम मुद्दों पर बात करने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में मुझे लगा कि मैं अपना काम पूरी आजादी के साथ नहीं कर सकूंगा और इसलिए मैंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।"
रिपोर्ट के अनुसार चैपल के इनकार के बाद उनकी जगह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन को कमेंट्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हालांकि अभी इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। हेडन पहले भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैचों में कमेंट्री कर चुके हैं।