{"_id":"5de50c788ebc3e54c033f486","slug":"ian-chappell-accuses-steve-smith-of-undermining-tim-paine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvsPAK: मैदान में स्मिथ की 'कप्तानी' देख भड़के चैपल, दे दिया यह बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvsPAK: मैदान में स्मिथ की 'कप्तानी' देख भड़के चैपल, दे दिया यह बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 02 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्मिथ और पेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को लगता है कि स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फिल्डिंग सजाने का प्रयास करके मौजूदा कप्तान टिम पेन की भूमिका को कमतर किया है।
2 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में नाम आने से पहले स्मिथ टीम के कप्तान थे लेकिन इसके बाद उन्हें प्रतिबंधित किया गया और उन्होंने कप्तानी गंवा दी। चैपल ने कहा कि स्मिथ को फील्डिंग सजाने में उतना शामिल नहीं होना चाहिए था, जितना वे सोमवार को हो गए।
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीनस्वीप किया। चैपल ने 'मैक्वायरी स्पोर्ट्स रेडियो' से कहा, 'मैं आपको बता दूं कि मुझे स्मिथ का कुछ क्षेत्ररक्षकों को निर्देश देना पसंद नहीं आया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इयान चैपल
उन्होंने कहा, 'उन्होंने टिम पेन के साथ बात की, ऑफ साइड में क्षेत्ररक्षक की जगह बदलने के लिए उन्होंने टिम पेन से बात करने का प्रयास किया लेकिन मैं तैयार नहीं हूं कि टिम पेन ने उनकी जगह उतनी बदली जितनी स्टीव स्मिथ चाहते थे। स्टीव स्मिथ ने इसके बाद उन्हें और जगह बदलने को कहा, मुझे यह देखना पसंद नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Cricket Australia
पिछले साल अप्रैल में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के बाद स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।